IND vs NZ U19: इस दिन खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग

IND U19 vs NZ U19: 24 जनवरी को अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होने वाला है. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक दोनों मैच को अपने नाम किया है. भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाने की नियत से उतरेगी. आइए मुकाबले की अहम डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

IND U19 vs NZ U19: जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. 24 जनवरी को भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक दो मैच खेले हैं. पहला मैच भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ खेला था और शानदार जीत हासिल की थी. इसके बाद बांग्लादेश को भारत ने हराया था. अब भारतीय टीम तीसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. आइए मुकाबले से जुड़ी अहम डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का मुकाबला 24 जनवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगलिया, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल.

न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम: टॉम जोन्स (कप्तान), मार्को विलियम एल्पे, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, मेसन क्लार्क, जैकब कॉटर, आर्यन मान, ब्रैंडन मात्ज़ोपौलोस, फ्लिन मोरे, स्नेहित रेड्डी देवीरेड्डी, कैलम सैमसन.

विज्ञापन

हेड टू हेड आंकड़े

भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं. भारत ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 3 मैच जीते हैं. हेड टू हेड में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है.

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 67 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 72 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने 127 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में फैंस की निगाहें वैभव पर रहने वाली हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ