T20 World Cup 2026 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट में हलचल, अहम सदस्य ने छोड़ दिया साथ

England Cricket News: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में हलचल मची है. ल्यूक राइट ने ईसीबी का साथ छोड़ दिया है और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व क्रिकेटर ने इसकी वजह भी बताई है. साल 2022 में वह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़े थे.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

England Cricket News: भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है. इंग्लैंड के पुरुष राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्हें नवंबर 2022 में इस पद पर नियुक्त किया गया था. तीन साल से कुछ अधिक समय तक इस पद पर रहने के बाद उन्होंने बड़ा फैसला किया है. इंग्लैंड क्रिकेट के लिए ये बड़ा फैसला माना जा रहा है.

विज्ञापन

कैसा रहा इंग्लैंड का प्रदर्शन?

ल्यूक राइट के कार्यकाल में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 और 2025 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी. इसके अलावा विश्व कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप चरण से ही इंग्लैंड बाहर हो गई थी. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. हालांकि टीम को भारत से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

राइट ने बताई वजह

इस्तीफे के बाद ल्यूक राइट ने कहा “पिछले तीन वर्षों में इंग्लैंड पुरुष टीम के चयनकर्ता के रूप में सेवा करना मेरे लिए एक सच्चा सम्मान और सौभाग्य रहा है. इस भूमिका में काफी यात्रा और घर से दूर समय बिताना पड़ता है, और एक छोटे परिवार के साथ, अब मुझे लगता है कि यह जिम्मेदारी अगले व्यक्ति को सौंपने का सही समय है.

राइट के इस्तीफे के बाद ईसीबी पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा “मुझे ल्यूक के साथ काम करने में बेहद आनंद आया है. इंग्लिश क्रिकेट में उनका योगदान असाधारण रहा है और मैं उनके निर्णय पर उतना ही भरोसा करता हूं जितना किसी और पर.

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

ल्यूक राइट ने इंग्लैंड के लिए 50 वनडे मैच में 707 रन बनाए हैं. इसके अलावा 51 टी-20 मैच में उन्होंने 18.97 की औसत के साथ 759 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के लिए उन्होंने साल 2007 में डेब्यू किया, जबकि साल 2014 में आखिरी मैच खेला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ