India A vs Sri Lanka A 1st Unofficial Test: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज साई सुरदर्शन ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक धमाकेदार शतक ठोक दिया है. आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाल मचाने के बाद सुदर्शन ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ते हुए इंडिया ए को मजबूत शुरुआत दिलाई है.
गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए के लिए ओपनिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में शतक ठोक दिया और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. सुदर्शन ने पहले सेशन में ही 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और शतक तक पहुंचने के लिए 130 गेंदों का सामना किया. अपनी शतकीय पारी के दौरान साई ने 14 चौके लगाए. खबर लिखे जाने तक वह 161 गेंदों पर 121 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
आईपीएल और टी20 क्रिकेट के बाद लंबी पारी खेलने की उनकी क्षमता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में माहिर हैं. साई का यह फर्स्ट क्लास करियर का 9वां शतक भी रहा.
साई सुदर्शन का शानदार फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड
श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले से पहले साई सुदर्शन का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 40 मैचों की 68 पारियों में 8 शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 2672 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 39.29 का रहा, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है. साई का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 213 रन है.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, राजस्थान के जय मूंदड़ा भी कर सकते हैं इंटरनेशनल डेब्यू, आयरलैंड टीम में मिली जगह
टी-ब्रेक तक इंडिया ए ने बनाए 199 रन
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी-ब्रेक तक 199 रन बना लिए हैं. हालांकि, टीम ने तीन विकेट भी गंवा दिए. साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग करने उतरे आयुष पांडे सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी कुछ खास नहीं कर सके और महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हो गए. फिलहाल सुदर्शन 121 रन और उनके साथ ध्रुव जुरेल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- ENG vs NZ 3rd Test Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच आर-पार की जंग? जानें मैच की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
4 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
48 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
49 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines