ENG vs NZ 3rd Test Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच आर-पार की जंग? जानें मैच की पूरी डिटेल्स

ENG vs NZ 3rd Test Live Streaming: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 25 जून से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और फिलहाल सीरीज में 1-1 की बराबरी है. ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. यहां जानिए भारत में आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

ENG vs NZ 3rd Test Live Streaming
1 / 8
ENG vs NZ 3rd Test Live Streaming

ENG vs NZ 3rd Test Live Streaming: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 25 जून से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 115 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल की थी, लेकिन ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 253 रनों से हरा दिया और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली.

विज्ञापन

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड में आर-पार की जंग

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड में आर-पार की जंग2 / 8

अब ट्रेंट ब्रिज में होने वाला तीसरा टेस्ट निर्णायक मुकाबला हो गया है, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम करेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा ENG vs NZ 3rd Test मैच?

कब और कहां खेला जाएगा ENG vs NZ 3rd Test मैच?3 / 8

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच गुरुवार, 25 जून से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए आर-पार की जंग है और दोनों ही टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

कितने बजे शुरू होगा ENG vs NZ 3rd Test मैच?

कितने बजे शुरू होगा ENG vs NZ 3rd Test मैच?4 / 8

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और दिन का खेल करीब 11 बजे तक खत्म होगा.

विज्ञापन

भारत में कहां देखें ENG vs NZ 3rd Test मैच?

भारत में कहां देखें ENG vs NZ 3rd Test मैच?5 / 8

भारत में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. इसके अलावा, भारतीय फैंस सोनीलिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते सकते हैं.

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग 11

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग 116 / 8

बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, शोएब बशीर

विज्ञापन

इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड7 / 8

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग.

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड8 / 8

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, डैरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्क, मैट हेनरी, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, ज़ाकरी फाउल्क्स:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन