Live Updates
11:26 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए का स्कोर 100 के पार

श्रीलंका ए खिलाफ इंडिया ए ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. भारतीय टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन और आयुष बडोनी 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:07 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए ने 12 ओवर में बनाए 65 रन

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 20 रन और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

11:23 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: तिलक वर्मा लौटे पवेलियन

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंडिया ए को कप्तान तिलक वर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा. तिलक 32 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कुगाथास मथुल ने आउट किया.

11:19 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: तिलक-ऋतुराज ने संभाला मोर्चा

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए 15 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं. कप्तान तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और पारी को संभाले रखा है. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी हो चुकी है.

---विज्ञापन---

10:49 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: संघर्ष कर रही टीम इंडिया

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम रनों के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं. भारत ने शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं. लेकिन भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं और श्रीलंका की टीम पूरी तरह भावी नजर आ रही है.

10:37 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए को लगा दूसरा झटका

7वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंडिया ए को प्रभसिमरन सिंह के रूप में दूसरा झटका लगा. पिछले मैच में 84 रन बनाने वाले प्रभसिमरन सिर्फ 13 गेंदों पर 11 रन बनकार आउट हो गए. इंडिया ए ने महज 39 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है.

---विज्ञापन---

10:31 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन

चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर इंडिया ए को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने 14 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया. उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने आउट किया. 4 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है. तीसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

10:17 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शानदार छक्का

वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया और इस ओवर में भारत ने कुल 15 रन बटोरे. इंडिया ए ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं.

---विज्ञापन---

09:54 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की प्लेइंग 11

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज.

10:03 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.

---विज्ञापन---

10:03 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: प्रियांश आर्या और अंशुल कंबोज बाहर

इंडिया ए की प्लेइंग 11 से प्रियांश आर्या और अंशुल कंबोज को बाहर कर दिया गया है जबकि उनकी जगह यश ठाकुर और अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया.

09:58 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर.

---विज्ञापन---

09:43 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस

इंडिया ए खिलाफ श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

09:26 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी करीब 9.30 बजे टॉस होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. मैच इसके आधे घंटे बाद यानी 10 बजे शुरू होगा.

---विज्ञापन---

09:23 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर संशय

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंसी को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते उनके खेलने संशय बना हुआ है. अगर वह बाहर होते हैं तो उनकी जगह निशांत संधू को मौका मिल सकता है.

09:22 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: शानदार फॉर्म में ऋतुराज गायकवाड़

भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला ट्राई सीरीज में जमकर चल रहा है. उन्होंने अब तक खेले दो मैचों में से एक में शतक और एक में अर्धशतक लगाए हैं. 2 मैचों में वो 167 रन बना चुके हैं.

---विज्ञापन---

09:18 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच अब तक कुल 6 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है. भारत ए ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ए ने 2 मुकाबले जीते हैं.

09:16 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी/निशांत संधू, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज.

---विज्ञापन---

09:16 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की संभावित प्लेइंग 11

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराचिगे, रविंदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेत.

09:14 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: पॉइंट्स टेबल में कहां भारत ए टीम?

ट्राई नेशन ए सीरीज के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो श्रीलंका ए की टीम फिलहाल पहले स्थान पर काबिज है. मेजबान टीम ने अब तक खेले गए दो मुकाबलों में एक जीत और एक हार दर्ज की है. उसके खाते में 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.777 है, जो उसे बाकी टीमों से आगे रखता है. वहीं, इंडिया ए के भी 2 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट नहीं होने के कारण टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है. भारतीय टीम का नेट रन रेट +0.053 है. दूसरी ओर, अफगानिस्तान ए की टीम भी एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक हासिल कर चुकी है, लेकिन उसका नेट रन रेट -1.917 है, जिसके चलते वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.

---विज्ञापन---

IND A vs SL A Tri Nation Series Today Cricket Match Live Score: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी सोमवार, 15 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पिछले मुकाबले में भारत ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ डीएलएस नियम के तहत 4 रन से हार झेलनी पड़ी थी.

दूसरी ओर, श्रीलंका ए की टीम ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान ए को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि, इस सीरीज में दोनों टीमों की पहली भिड़ंत में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 8 रन से शिकस्त दी थी. ऐसे में श्रीलंका ए जहां उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश करेगी. इस मुकाबले में एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहेंगी. हालांकि, अभ्यास सत्र के दौरान लगी चोट के चलते उनके खेलने को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.

---विज्ञापन---

India A vs Sri Lanka A: कब और कहां देखें लाइव?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच यह मुकाबला 15 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND A vs SL A Match: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंडिया ए: प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर.

---विज्ञापन---

श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज.

---विज्ञापन---

IND A vs SL A Cricket Match: मौसम और पिच का मिजाज

मौसम की बात करें तो इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की 58 प्रतिशत संभावना है, जबकि गरज-चमक के साथ तूफान आने की आशंका भी जताई गई है. अनुमान है कि करीब ढाई घंटे तक बारिश हो सकती है, जिससे मुकाबले में ओवरों की कटौती हो सकती है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है.

---विज्ञापन---

IND A vs SL A: हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच अब तक कुल 6 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है. भारत ए ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ए को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि, श्रीलंकाई टीम घरेलू मैदान और परिस्थितियों का फायदा उठाने में माहिर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...