ट्राई नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए को श्रीलंका ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम भी 265 रन ही बना सकी. इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया, जहां श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और सुर्यांश शेगडे सिर्फ 7 रन ही बना सके और भारतीय टीम 9 रन से हार गई. यह भारत की इस सीरीज में लगातार दूसरी हार रही. पिछले मैच में भारत ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.
Sri Lanka A win a closely-contested match in the Super Over.
India A will now turn their focus towards the match against Afghanistan A on Wednesday.
Scorecard ▶️ https://t.co/KmJXXWN9lmslavinda | trinationseries pic.twitter.com/bg1IO1tFXO
— BCCI (@BCCI) June 15, 2026
श्रीलंका ए को जीत के लिए आखिरी ओवर में 5 रन चाहिए थे, लेकिन अरशद खान ने सिर्फ 4 रन दिए और सदीरा समरविक्रमा 93 रन बनाकर आउट किया. आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए 2 रन की दरकार थी, लेकिन चमिका गुनासेकरा रन आउट हो गए और टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन ही बना सकी. इस तरह यह मैच टाई हो गया. अब मैच का नतीजा सुपर ओवर में होगा.
---विज्ञापन---
43वें ओवर की तीसरी गेंद पर अनुकूल रॉय ने विजयकांत व्यासकांत को आउट करके श्रीलंका ए को 7वां झटका दिया. विजयकांत ने 18 रन बनाए. 43 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 229 रन है और अब टीम को जीत के लिए 45 गेंदों पर 37 रनों की जरूरत है.
श्रीलंका ने 39 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 58 रन चाहिए. फिलहाल सदीरा समरविक्रमा 66 रन और विजयकांत व्यासकांत 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को विकेट की तलाश है.
---विज्ञापन---
34वें ओवर की चौथी गेंद पर आयुष बडोनी ने वानुजा सहान को पवेलियन भेजा और श्रीलंका को छठा झटका दिया. वानुजा ने 25 रन बनाए. 34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 195 रन लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 71 रन चाहिए.
इंडिया ए के खिलाफ श्रीलंका ए ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 83 रनों की जरूरत है. फिलहाल सदीरा समरविक्रमा 57 और वनुजा सहान 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम को विकेट की तलाश है.
---विज्ञापन---
22वें ओवर की दूसरी गेंद पर सुर्यांश शेगडे ने श्रीलंका ए को 5वां झटका दिया. सुर्यांश ने अहान विक्रमसिंघे को पवेलियन भेज दिया. 22 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 149 रन है.
19वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका ए को साहन अरच्चिगे के रूप में चौथा झटका लगा. अरच्चिगे सिर्फ 8 रन बनाकर रन आउट हो गए. 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 137 रन है और अब उसे जीत के लिए 129 रनों की जरूरत है.
---विज्ञापन---
14वें ओवर की चौथी गेंद पर विप्रज निगम ने निरोशन डिकवेला को आउट करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई. डिकवेला 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 14 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर 3 विकेट पर 114 रन बन है.
इंडिया ए के खिलाफ श्रीलंका ए ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं. अब उसे जीत के लिए 38 ओवर में 168 रनों की जरूरत है. भारत को विकेट की तलाश है.
---विज्ञापन---
8वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष बदोनी ने विशेन हालंबगे को आउट करके इंडिया ए को दूसरी सफलता दिलाई. हालंबगे ने 17 रन बनाए. श्रीलंका ए ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 190 रन की जरूरत है.
पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंडिया ए को पहली सफलता मिल गई. निशांत सिंधु ने अविष्का फर्नांडो को पवेलियन का रास्ता दिखाया. फर्नांडो 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए. 5 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है.
---विज्ञापन---
श्रीलंका ने बेहद तेज शुरुआत की है और पहले ही 4 ओवर में भारत के खिलाफ 46 रन कूट दिए हैं. भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए के लिए निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इंडिया ए की ओर से अरशद खान पहला ओवर फेंकने आए हैं. बता दें कि, श्रीलंका की पारी 0 नहीं, बल्कि 10 रन से शुरू होगी, क्योंकि विपराज निगम पर 5-5 रन की दो पेनल्टी लगी थीं.
---विज्ञापन---
इंडिया ए ने श्रीलंका ए के सामने 266 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए सुर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने अर्धशतकीय पारी खेली. सुर्यांश ने 72 रन बनाए, जबकि विप्रज ने 51 रन बनाए. इनके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 रन, कप्तान तिलक वर्मा ने 23 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 21 रन बनाए. वहीं, श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज और विजयकांत वियास्कंथ ने 3-3 विकेट झटके.
48वें ओवर की 5वीं गेंद पर इंडिया ए को अरशद खान के रूप में 9वां झटका लगा. अरशद सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट पर 260 रन है.
---विज्ञापन---
48वें ओवर की पहली गेंद पर इंडिया ए को विप्रज निगम के रूप में 8वां झटका लगा. विप्रज 49 गेंदों पर 51 रन बनाकर रन आउट हो गए. 47.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 247 रन है.
सुर्यांश के बाद विप्रज निगम ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. विप्रज ने 47 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इंडिया ए ने 46 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बना लिए हैं. वहीं, सुर्यांश 55 रन बनाकर खेल रहे हैं.
---विज्ञापन---
श्रीलंक ए के खिलाफ सूर्यांश शेडगे ने 49 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है. भारत ने 44 ओवर में 7 विकेट पर 219 रन बना लिए हैं. सूर्यांश और विप्रज के बीच 8वें विकेट के लिए 73 गेंदों पर 78 रन की साझेदारी हो चुकी है.
इंडिया ए ने 42 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं. सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने भारतीय पारी को संभाल लिया है.
---विज्ञापन---
IND A vs SL A Tri Nation Series Highlights: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज का चौथा मुकाबला सोमवार, 15 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में इंडिया ए को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 265 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम भी 265 रन ही बना सकी. इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया, जहां श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और सुर्यांश शेगडे सिर्फ 7 रन ही बना सके और भारतीय टीम 9 रन से हार गई. यह भारत की इस सीरीज में लगातार दूसरी हार रही. पिछले मैच में भारत ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.
---खबर नीचे जारी है---
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए सुर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. सुर्यांश ने 72 रन बनाए, जबकि विप्रज ने 51 रन बनाए. इनके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 रन, कप्तान तिलक वर्मा ने 23 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 21 रन बनाए. वहीं, श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज और विजयकांत वियास्कंथ ने 3-3 विकेट झटके.
---खबर नीचे जारी है---