India A vs Sri Lanka A 1st Unofficial Test: गॉल में खेला गया इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. चार दिवसीय इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत की मजबूत स्थिति में थी, लेकिन फिर बारिश ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया. मैच के आखिरी दिन भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में उतरी मेजबान टीम ने महज 34 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे और भारतीय टीम मैच पर पूरी तरह हावी नजर आ रही थी. लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और इंडिया ए को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा.
बारिश ने बिगाड़ा इंडिया ए का खेल
मैच के आखिरी दिन इंडिया ए ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 189 रन बनाकर घोषित कर दी, जिससे श्रीलंका को जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य रखा था. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. मेजबान टीम ने 37 रन के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे और इंडिया ए जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन तभी बारिश ने फिर खेल रोक दिया.
करीब दो घंटे से अधिक समय बर्बाद होने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और दिन का केवल 8.3 ओवर का खेल ही संभव हो सका. समय की कमी के कारण भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. श्रीलंका ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 70 रन बनाए.
पहली पारी में मिली थी 122 रन की बढ़त
इंडिया ए ने पहली पारी में साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल के शानदार शतकों की बदौलत 452 रन बनाकर पारी घोषित की थी. जवाब में श्रीलंका ए की पहली पारी 330 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 122 रनों की अहम बढ़त मिली. डेब्यू कर रहे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. वहीं, दूसरी पारी में इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे ने 38 रन का योगदान दिया. एक समय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 186 रन था, लेकिन इसके बाद महज 3 रन के अंदर चार विकेट गिर गए.
ये भी पढ़ें- IRE vs IND: दूसरे टी-20 मैच में 2 युवा खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को करना होगा और इंतजार
इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल ने 189/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी. श्रीलंका ए की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. दूसरी पारी में श्रीलंका ए के लिए पवंथा वीरसिंघे ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए, जबकि इंडिया ए की ओर से आकिब नबी और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट मिला. 155 रनों के साथ कप्तान जुरेल इस मैच के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 2 जुलाई से इसी मैदान पर खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में अब होगी आर-पार की जंग, ब्राजील vs जापान समेत दो बड़े नॉकआउट मुकाबले, जानें कब और कहां देखें LIVE
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
14 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
36 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
46 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
52 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines