IRE vs IND: दूसरे टी-20 मैच में 2 युवा खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को करना होगा और इंतजार 

IRE vs IND: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला बेलफास्ट में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के इरादे से उतरी है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 2 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया है.

Indian Cricket Team

Pic Credit- AI Generated

IRE vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है. 1-0 से सीरीज में पीछे नजर आ रही टीम इंडिया अब कमबैक करने के इरादे से उतरी है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में भी टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसी के साथ उन्होंने प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर दिए हैं. हालांकि वैभव सूर्यवंशी को अभी भी डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने कराया 2 खिलाड़ियों का डेब्यू 

पहले टी-20 मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर दिया है. पिछले टी-20 मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ फेल होने वाले वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है. उनकी जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया है. शेडगे ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. उसके बाद उन्होंने इंडिया ए के लिए भी गेंद और बल्ले दोनों के साथ प्रभाव छोड़ा था. जिसके कारण ही अब उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिल गया है. 

विज्ञापन

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी पिछले मुकाबले में खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उनको भी बाहर करके टीम ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू कराया है. प्रिंस ने पिछली सीरीज में टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में भी डेब्यू किया था. हालांकि इन सबके बीच 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. इंग्लिश दौरे पर सूर्यवंशी को ये मौका मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, इस नंबर पर नजर आ रही है टीम इंडिया

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

आयरलैंड (प्लेइंग 11): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मुंद्रा, मैथ्यू होलार्ड

भारत (प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ