हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया, पहले टेस्ट मैच में दर्ज की 162 रनों से बड़ी जीत

IND A vs AUS A: भारतीय ए टीम ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 363 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन कंगारू टीम 200 रन ही सिमट गई. इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन
इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को दी करारी शिकस्त (PIC Credit - X)

IND A vs AUS A 1st Unofficial Test: देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. मैच के चौथे दिन 363 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 200 रन पर ही ढेर हो गई. इस मैच में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. कुमार कुशाग्र और पडिक्कल ने बल्ले से, तो वहीं अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने अपने बेहतरीन गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा था 363 रनों बड़ा लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 334 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारत की ओर से पहली पारी में कुमार कुशाग्र ने 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 57 रन बनाए. वहीं, तनुष कोटियान ने 69 रन और अंशुल कंबोज ने 23 रन जोड़े. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 171 रन पर ही ऑलआउट हो गई और भारत को 163 रनों की बढ़त मिल गई.

इसके बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए और कुल बढ़त 362 रनों की हो गई. दूसरी पारी में कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने 59 रनों की पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने नाबाद 46 रन बनाए. वहीं, 363 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में भी फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 200 रन बनाकर आउट हो गई. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया और भारत ने 162 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, देखें आंकड़े

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 363 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने कंगारू टीम 200 रन पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से दूसरी पारी में तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज और तनुष कोटियान ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले पहली पारी में
भारत के लिए शम्स मुलानी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट हासिल किए. वहीं, तुषार और तनुष को पहली पारी में 2-2 विकेट झटके, जबकि अंशुल और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 सफलता मिली थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला वनडे मुकाबला? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola