इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 101 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल की ओर बड़ा कदम बढ़ा दिया है. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 320 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 218 रन ही ढेर हो गई. अफगानिस्तान के लिए बाहिर शाह ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि फैसल शिनोजादा ने 46 रन बनाए. बाकी टीम को कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका. भारत की ओर से निशांत संधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, यश ठाकुर ने 2 विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज, विप्रज निगम, सुर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली.
37वें ओवर की दूसरी गेंद पर निशांत संधु ने अफगानिस्तान को 9वां झटका दिया. निशांत ने शम्स उर रहमान को पवेलियन भेज दिया.
---विज्ञापन---
35वें ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान ए ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया. निशांत संधु ने अब्दुल्ला अहमदज़ई पवेलियन भेज दिया. 35 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 212 रन है.
33वें ओवर की 5वीं गेंद पर शुर्यांश शेडगे ने भारत को 7वीं सफलता दिलाई. सुर्यांश ने फरमानुल्लाह सफी को चलता किया. 33 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 204 रन है.
---विज्ञापन---
32वें ओवर की चौथी गेंद पर यश ठाकुर ने मोहम्मद इशाक को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई. इशाक 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 32 ओर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोर 198/6 है.
28वें ओवर की पहली गेंद पर विप्रज निगम ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई. बाहिर शाह ने 52 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया. शाह ने 48 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. अफगानिस्तान ने 27.1 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए अभी 147 रन बनाने हैं.
---विज्ञापन---
25वें ओवर की तीसरी गेंद पर आखिरकार अनुकूल रॉय ने भारत को चौथी सफतला दिलाई. अनुकूल ने फैजल शिनोजादा को आउट कर बड़ी साझेदारी तोड़ दी. फैजल 46 गेंदों पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 158 रन है और अब उसे जीत के लिए 162 रनों की जरूरत है.
अफगानिस्तान ए ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं. फैजल और शाह ने चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी कर ली है. इंडिया ए को विकेट की तलाश है.
---विज्ञापन---
10वें ओवर की चौथी गेंद पर निशांत सिंधु ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई. निशांत ने इमरान मिर को पवेलियन भेज दिया. 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 73 रन है.
अफगानिस्तान ए ने 7वें ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया. 7 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 55 रन है.
---विज्ञापन---
पारी के छठे ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर खालिद तनिवाल बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने शानदार कैच लपका.
AFG A का स्कोर: 46/2 (5.4 ओवर)
अफगानिस्तान A को पहला झटका लगा है. यश ठाकुर की गेंद पर हसन ईसाखिल शॉट लगाने गए लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार कैच पकड़ा.
AFG A का स्कोर: 25/1 (2.4 ओवर)
---विज्ञापन---
अफगानिस्तान A टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी है. उनके सामने 320 रनों का लक्ष्य है. टीम इंडिया के लिए यश ठाकुर पहला ओवर फेंक रहे हैं.
इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के सामने 320 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 318 रन बनाए. भारत के लिए प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. प्रियांश ने 58 रन, तिलक ने 59 रन और कुशाग्र ने 58 रन बनाए. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और विपज्र निगम ने 30-30 रन जोड़े. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दाऊदज़ई, अब्दुल्ला अहमदज़ई और फरमानुल्लाह सफ़ी ने 2-2 विकेट चटकाए.
---विज्ञापन---
इंडिया ए ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 310 रन बना लिए हैं. फिलहाल विप्रज निगम 28 रन और निशांत सिंधू 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
45वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंडिया ए को कप्तान तिलक वर्मा के रूप में छठा झटका लगा. तिलक 75 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए. 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 274 रन है.
---विज्ञापन---
42 ओवर की पहली गेंद पर इंडिया ए को सुर्यांश शेडगे के रूप में 5वां झटका लगा. शेडगे सिर्फ 7 रन बनाकर जाकिर खान की गेंद पर आउट हो गए. 41.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 254 रन है.
अफगानिस्तान ए के खिलाफ तिलक वर्मा ने 67 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. यह इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा अर्धशतक है. इंडिया ए ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 245 रन बना लिए हैं.
---विज्ञापन---
38वें ओवर की 5वीं गेंद पर इंडिया ए को कुमार कुशाग्र के रूप में चौथा झटका लगा. कुशाग्र 67 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 233 रन है.
अफगानिस्तान ए के खिलाफ कुमार कुशाग्र ने अर्धशतक जड़ दिया है. कुशाग्र ने 60 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 222 रन है. फिलहाल कुशाग्र 51 रन और तिलक वर्मा 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
India A vs Afghanistan A Highlights: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज के 5वें मुकाबले में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रनों के बड़े अतंर से हरा दिया. दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 320 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 218 रन ही ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल की ओर बड़ा कदम बढ़ा दिया है. अफगानिस्तान के लिए बाहिर शाह ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि फैसल शिनोजादा ने 46 रन बनाए. बाकी टीम को कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका. भारत की ओर से निशांत संधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, यश ठाकुर ने 2 विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज, विप्रज निगम, सुर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली.
---विज्ञापन---
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 318 रनों का स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. प्रियांश ने 58 रन, तिलक ने 59 रन और कुशाग्र ने 58 रन बनाए. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और विपज्र निगम ने 30-30 रन जोड़े. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दाऊदज़ई, अब्दुल्ला अहमदज़ई और फरमानुल्लाह सफ़ी ने 2-2 विकेट चटकाए.
---विज्ञापन---