47 की उम्र में इमरान ताहिर ने किया MS Dhoni जैसा कमाल, 85 रन पर ढेर टीम को बनाया चैंपियन

GSL 2026: 47 साल की उम्र में इमरान ताहिर ने वो कारनामा कर दिखाया है जो एमएस धोनी ने 43 की उम्र में किया था. ताहिर ने अपनी कप्तानी में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को लगातार दूसरी बार ग्लोबल सुपर लीग (GSL) का खिताब जिताया है.

Imran Tahir and MS Dhoni (PIC Credit -AI)

Imran Tahir and MS Dhoni (PIC Credit -AI)

Imran Tahir Wins GSL 2026 Title: उम्र सिर्फ एक नंबर है और इस बात को एक बार फिर साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर साबित कर दिखाया है. 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद ताहिर का जलवा अब भी बरकरार है. 47 साल के ताहिर ने एमएस धोनी जैसा कमाल किया है. उन्होंने अपनी कप्तानी में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को लगातार दूसरी बार ग्लोबल सुपर लीग का चैंपियन बना दिया है.

विज्ञापन

फाइनल में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि, धोनी ने 2023 में 41 साल की उम्र में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL का खिताब जिताया था.

विज्ञापन

सिर्फ 85 रन पर ढेर हो गई इमरान ताहिर की टीम

हालांकि, फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम 100 रन भी नहीं बना पाईं और 18.5 ओवर में सिर्फ 85 रन पर ढेर हो गई. गुयाना की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. मैथ्यू फोर्ड ने सबसे अधिक 28 रन बनाए, जबकि ड्वेन प्रिटोरियस 17 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, कप्तान इमरान ताहिर ने 11 रन जोड़े.

टीम ने सिर्फ 29 रनों पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए थे. वहीं, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए पीटर सिडल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अनिरुद्ध इम्मानुएल ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

विज्ञापन

प्रिटोरियस, नबी और ताहिर की तिकड़ी ने किया कमाल

इतने छोटे स्कोर के बाद टीम की उम्मीदें लगभग खत्म नजर आ रही थीं, लेकिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले का रुख ही पलट दिया. 86 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई. गुयाना अमेजन की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस, मोहम्मद नबी और इमरान ताहिर की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 18.3 ओवर में 79 रन पर समेटकर 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की.

कप्तान इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, प्रिटोरियस और मोहम्मद नबी ने 3-3 विकेट झटके, जबकि गुडकेश मोती को एक सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PAK vs WI Live Streaming: लाज बचाने उतरेगा पाकिस्तान, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला?

इमरान ताहिर का शानदार टी20 रिकॉर्ड

इमरान ताहिर दुनिया की कई टी20 लीगों में खेलते हैं और सबसे सफल स्पिनरों में गिने जाते हैं. ताहिर अब तक 50 से अधिक टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिनमें 6 इंग्लिश टी20 टीमें, तीन दक्षिण अफ्रीकी फ्रेंचाइजी और तीन आईपीएल फ्रेंचाइजी शामिल हैं. ताहिर ने अपने टी20 करियर के 453 मैचों में 577 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 13 बार चार विकेट और पांच बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है.

47 साल की उम्र में भी उनके इस प्रदर्शन ने फिर से साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर होता है. 47 साल और 127 दिन की उम्र में GSL का खिताब जीतकर वह टी20 फ्रेंचाइजी लीग जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं.

विज्ञापन

T20 फ्रेंचाइजी लीग जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

  • 47 साल 127 दिन – इमरान ताहिर (GSL)
  • 46 साल 113 दिन – इमरान ताहिर (GSL)
  • 44 साल 181 दिन – इमरान ताहिर (CPL)
  • 41 साल 325 दिन – एमएस धोनी (IPL)
  • 41 साल 271 दिन – मिसबाह-उल-हक (PSL)

ये भी पढ़ें- ‘जो टीम बनाते हैं, उन्हें नहीं दिखता ‘, स्टार खिलाड़ी को नजरअंदाज करने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, गंभीर-गिल को लताड़ा!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ