PAK vs WI Live Streaming: लाज बचाने उतरेगा पाकिस्तान, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला?
PAK vs WI Live Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान के सामने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती है. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार, 2 अगस्त से त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा.

PAK vs WI 2nd Test Live Streaming: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम अब सीरीज बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वेस्टइंडीज ने पहले मुकाबले में 90 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. (PIC Credit- AI)
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला
2 / 8सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा, जबकि वेस्टइंडीज की नजर 26 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने पर होगी. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार साल 2000 में पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था. (PIC Credit- AI)
कब और कहां खेला जाएगा PAK vs WI दूसरा टेस्ट?
3 / 8पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच रविवार, 2 अगस्त से त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम पहले टेस्ट की हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी, जबकि रोस्टन चेज की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. (PIC Credit- AI)
क्वींस पार्क में कैसा है पाकिस्तान का रिकॉर्ड?
4 / 8क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर पाकिस्तान का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. वेस्टइंडीज में पाकिस्तान की अब तक की 8 टेस्ट जीतों में से दो सबसे बड़ी जीत इसी मैदान पर आई हैं. पाकिस्तान ने यहां साल 1958 में वेस्टइंडीज को एक पारी और 1 रन से हराया था, जबकि 1977 में 266 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. (PIC Credit- AI)
कितने बजे शुरू होगा मैच?
5 / 8पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे टॉस होगा. (PIC Credit- AI)
भारत में कब और कहां देखें लाइव?
6 / 8भारत में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, भारतीय फैंस FanCode ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)
पाकिस्तान का स्क्वॉड
7 / 8अजान अवैस, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आमिर जमाल, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, उबैद शाह, अब्दुल्ला फजल, सऊद शकील, साजिद खान, गाजी घोरी और अवैस जफर. (PIC Credit- AI)
वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
8 / 8टैगेनरीन चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, कावेम हॉज, आमिर जंगू, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज (कप्तान), केमार रोच, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन, जेडन सील्स, कीमो पॉल, जोशुआ बिशप, किर्क मैकेंजी और जोशुआ डा सिल्वा. (PIC Credit- AI)