ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज होने में अब एक साल से भी कम समय बचा है. 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं. हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपनी लिस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया है, लेकिन पाकिस्तान को जगह नहीं दी है.
इमरान ताहिर ने चुनीं वर्ल्ड कप 2027 की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान इमरान ताहिर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी की. साउथ अफ्रीका के लिए तीन वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके इमरान के मुताबिक भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 2027 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी. ताहिर का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर साउथ अफ्रीका के पास पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का शानदार मौका होगा.
उन्होंने कहा, “भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ये चार टीमें हैं, जिनके आगे बढ़ने की मुझे उम्मीद है. मेरा मानना है कि यह वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के लिए खिताब जीतने का एक बड़ा अवसर है. अगर साउथ अफ्रीका नहीं जीतता, तो मैं ऑस्ट्रेलिया को चुनूंगा. उनके पास एक मजबूत टीम है और वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.”
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को नहीं माना सेमीफाइनल का दावेदार
इमरान ताहिर ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को अपनी सेमीफाइनलिस्ट टीमों में जगह नहीं दी है. पाकिस्तानी टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और टीम बदलाव के दौर से भी गुजर रही है. हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. कीवी टीम पिछले चार वनडे वर्ल्ड कप संस्करणों में से तीन में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही है. इसके बावजूद ताहिर ने आगामी टूर्नामेंट के लिए उसे अपनी टॉप-4 टीमों में शामिल नहीं किया है.
आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग की बात करें तो भारत 115 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. साउथ अफ्रीका 104 अंकों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 100 अंकों के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा, 2 शानदार पारी खेलकर खींचा ध्यान
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीता था 2023 वर्ल्ड कप का खिताब
गौरतलब है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया था. अहमदाबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था. अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 2027 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत ने 1983 के बाद 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. तब से भारत को तीसरे वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इंतजार है.
2027 वर्ल्ड कप के लिए कई टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के नाते डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ICC रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. बाकी टीमों के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट खेला जाएगा. दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज भी क्वालीफायर के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इमरान ताहिर की भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होती है.
ये भी पढ़ें- IND A vs AUS A: ऋतुराज-पडिक्कल-सुदर्शन फिर हुए फ्लॉप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली लगातार दूसरी हार
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
16 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
28 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
34 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines