Domestic Cricket Importance in India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की थी। घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने वाले खिलाड़ियों को इस सूची में जगह नहीं मिली। इनमें से मुख्य तौर पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर गाज गिरी। दोनों ही खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया। बोर्ड चाहता है कि खिलाड़ी अपने खाली समय में घरेलू क्रिकेट पर ध्यान दें। इसके अलावा BCCI ने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए स्पेशल इंसेंटिव स्कीम भी लॉन्च की। लीग क्रिकेट के चलते कई खिलाड़ियों का टेस्ट और घरेलू क्रिकेट से मोह भंग हो रहा है। ऐसे में बोर्ड रेड बॉल क्रिकेट को फिर से वही सम्मान दिलाने का प्रयास कर रहा है। घरेलू क्रिकेट ने भारतीय टीम को कई सितारे दिए हैं। ज्यादा पीछे ना जाते हुए सिर्फ इंग्लैंड सीरीज पर नजर डालें तो सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाशदीप और देवदत्त पडिक्कल जैसे युवाओं ने टेस्ट डेब्यू किया और टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका अदा की।
सरफराज-ध्रुव ने खेलीं मैच विनिंग पारियां
घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले मुंबई के सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने अपनी पहली ही पारी में ताबड़तोड़ अंदाज में 62 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का देखने को मिला। हालांकि, वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके रन आउट हुए, लेकिन अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने दिखा दिया कि भारतीय टेस्ट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। इसी मुकाबले की दूसरी पारी में सरफराज ने नाबाद 68 रन बनाए। तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल अर्धशतक से चूक गए और उन्होंने 46 रन की पारी खेली। जुरेल यहीं नहीं रुके और रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में उन्होंने 90 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर अपने आप को साबित किया। दूसरी पारी में वह 39 रन बनाकर नाबाद रहे। बहुत ही नाजुक समय पर खेली गई ध्रुव की इन पारियों के चलते भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से अपने नाम किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
डेब्यू टेस्ट में छाए आकाशदीप
वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट के लिए आराम दिया गया। ऐसे में बंगाल के तेज गेंदबाज आकाशदीप को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा था। हालांकि, आकाशदीप ने इसे गलत साबित कर दिया। उन्होंने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को पवेलियन की राह दिखाई। तेज गेंदबाज ने बेन डकेट, ओली पोप और जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा रजत पाटीदार के चोटिल होने के चलते सीरीज के आखिरी टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू कैप थमाई गई। उन्होंने अपने करियर के पहले ही टेस्ट में अर्धशतक ठोक दिया। देवदत्त ने 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 65 रन बनाए।
क्या है BCCI की इंसेंटिव स्कीम
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को शानदार तोहफा दिया। नई इंसेंटिव स्कीम लाई गई और इसके मुताबिक एक सीजन में 50 प्रतिशत से कम टेस्ट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को केवल मैच फीस के 15 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं जो खिलाड़ी 50 प्रतिशत से ज्यादा मुकाबले खेलते हैं उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलने पर 30 लाख रुपये और बेंच पर बैठने पर 15 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही 75 प्रतिशत से अधिक टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों के लिए यह इंसेंटिंव क्रमशः 45 लाख (प्लेइंग इलेवन में) और 22.5 लाख रुपये (नॉन-प्लेइंग इलेवन) होगा। BCCI ने अपनी इस टेस्ट इंसेंटिव स्कीम को 2022-23 सीजन से लागू करने का फैसला लिया है।
क्यों बनाई गई यह स्कीम
हाल ही में देखा गया कि भारतीय खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट खेलने के बजाए IPL 2024 की तैयारी शुरू कर दी। ईशान किशन-श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने का फैसला लिया। बोर्ड ने खत लिखकर खिलाड़ियों से घरेलू क्रिकेट खेलने की बात भी कही, जिसे पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इसके बाद BCCI ने जहां टेस्ट और घरेलू क्रिकेट को नजर अंदाज करने वाले खिलाड़ियों पर कार्रवाई की, वहीं रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स को पुरस्कृत करने की योजना भी बनाई। टेस्ट में इंसेंटिव स्कीम लांच होने के बाद इस प्रारूप को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ी भी आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।
यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Prize Money: रणजी में क्रिकेटर्स हुए मालामाल, BCCI ने लगाई लॉटरी
यह भी पढ़ें- Who Is Akshay Wadkar: जानिए कौन हैं विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर, फाइनल में ठोका शतक; MS धोनी को मानते हैं आदर्श
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
12 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
48 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines