Ranji Trophy Prize Money: रणजी में क्रिकेटर्स हुए मालामाल, BCCI ने लगाई लॉटरी

Ranji Trophy Prize Money: रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब मुंबई ने अपने नाम कर लिया है। मुंबई की टीम 42वीं बार रणजी चैंपियन बनी है। इस टूर्नामेंट को पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ावा देने की बात सामने आई है। इसी कड़ी में बोर्ड ने अब रणजी ट्रॉफी की प्राइज मनी में भारी इजाफा किया है।

Ranji Trophy Prize Money Increased Highly BCCI Mumbai 42nd Times Champion Ranji Match Fees

Ranji Trophy Prize Money Increased Mumbai 42nd Times Champion

Ranji Trophy Prize Money: रणजी ट्रॉफी 2023-24 का समापन हो गया है। मुंबई की टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया। यह 42वां मौका था जब मुंबई की टीम चैंपियन बनी। फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराया और खिताब अपने नाम किया। इतना ही नहीं लगातार फर्स्ट क्लास क्रिकेट को बीसीसीआई की तरफ से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रणजी ट्रॉफी की भी प्राइज मनी बढ़ा दी गई। पहले रणजी ट्रॉफी के विजेता को 2 करोड़ और रनर अप को 1 करोड़ रुपए मिलते थे। मगर अब यह राशि दो गुनी से भी ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन

प्राइस मनी में हुआ कितना इजाफा?

बीसीसीआई ने अब रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले क्रिकेटर्स की लॉटरी लगा दी है। बोर्ड के इस कदम से खिलाड़ी मालामाल हो गए हैं। रणजी ट्रॉफी 2024 की विजेता मुंबई को 5 करोड़ ईनामी राशि मिली है। वहीं रनर अप विदर्भ की टीम को 3 करोड़ रुपए दिए गए। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 1-1 करोड़ रुपए मिले हैं।

विज्ञापन

फीस में भी हुआ इजाफा

इतना ही नहीं रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले क्रिकेटर्स की फीस में भी इजाफा हुआ है। इसमें हर खिलाड़ी को अनुभव के मुताबिक फीस मिलती है। खिलाड़ियों की फीस अब प्रति दिन के हिसाब से 40 से 60 हजार तक होती है। इतना ही नहीं जो खिलाड़ी स्क्वाड में होते हैं मगर प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होते हैं उन्हें भी करीब 25 हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से फीस दी जाती है।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI की नई स्कीम

भारतीय क्रिकेटर्स के लिए हाल ही में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नई स्कीम लागू की थी। यह इंसेन्टिव स्कीम थी और बोर्ड ने हर उस खिलाड़ी के लिए रिवार्ड का ऐलान किया था जो साल भर में 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों में हिस्सा लेता है। इसके मुताबिक खिलाड़ी एक साल में टेस्ट मैच खेलते हुए करोड़ों की कमाई कर सकते हैं। जबकि एक टेस्ट मैच की फीस 15 लाख रुपए होती है।

विज्ञापन

अगर कोई खिलाड़ी साल भर में 10 टेस्ट मैच होते हैं और सभी खेलता है तो उसके मुताबिक 1.5 करोड़ रुपए उसे मैच फीस से मिलेंगे। वहीं 45 लाख रुपए एक मैच के इंसेन्टिव के हिसाब से खिलाड़ी को 10 मैचों के लिए 4.5 करोड़ रुपए इस स्कीम के तहत मिलेंगे। यानी एक खिलाड़ी अगर लगातार टेस्ट खेलता है तो करोड़ों रुपए कमा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ