Impact Player Rule: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले एक बार फिर से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। साल 2023 में लागू हुए इस नियम की काफी आलोचना हो रही है। आईपीएल 2024 के दौरान इस नियम को लेकर काफी सारे क्रिकेटरों ने सवाल खड़े किए थे और इस नियम को आईपीएल से हटाने की मांग की थी। इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर लगातार कहा जा रहा है कि इससे ऑलराउंडर्स पर प्रभाव पड़ता है। जो टीम इंडिया के लिए भी सही नहीं है। अब इस नियम के आगे लागू रहने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई सचिव जयशाह ने इस नियम को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की है।
जय शाह ने दी बड़ी जानकारी
बीसीसीआई सचिव जय शाह का कहना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर हाल ही में हमारी फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस नियम पर लंबी चर्चा भी हुई थी। इस नियम के दो पहलू है एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक। इसका नकारात्मक प्रभाव ये है कि इस नियम से ऑलराउंडर्स पर प्रभाव पड़ता है। जबकि सकारात्मक पहलू ये है कि इससे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है। लेकिन हमें ब्रॉकास्टर्स के बारे में भी सोचना चाहिए। अब देखते है इस पर हमे क्या फीडबैक मिलता है?
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के कोच रह चुके इस दिग्गज को क्यों चुना गया टीम इंडिया का बॉलिंग कोच? सामने आई वजह
क्या होता है इम्पैक्ट प्लेयर नियम?
आईपीएल 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू हुआ था। इसके बाद से ही इस नियम पर काफी सवाल उठने लगे थे। अगर किसी टीम की मैच के दौरान बल्लेबाजी कमजोर रह जाती है तो वो टीम इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल करके किसी खिलाड़ी को बाहर करके एक बल्लेबाज को अंदर ला सकती है।
अगर गेंदबाजी कमजोर रहती है तो टीम इस नियम का प्रयोग करके गेंदबाज को अंदर ला सकती है। टॉस के दौरान ही दोनों टीमों के कप्तानों को अपने-अपने इम्पैक्ट खिलाड़ियों के नाम देने होते हैं। ये इम्पैक्ट प्लेयर प्लेइंग इलेवन से अलग होते हैं। हर टीम के पास 5 इम्पैक्ट प्लेयर होते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह बाहर! अब इन 2 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग; कौन मारेगा बाजी?
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
2 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
3 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
4 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
7 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines