Imane Khelif Glam Makeover: पेरिस ओलंपिक 2024 में अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ ने महिलाओं की 66 किलोग्राम मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। हालांकि इमान खलीफ अपने जीत से ज्यादा जेंडर विवाद की वजह से चर्चा में थी। उनके जेंडर को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था। इसी बीच इमान ने सोशल मीडिया पर अपना एक ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में वो पिंक कलर की ड्रेस और प्रॉपर मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिये उन्होंने जेंडर विवाद पर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने अपने वीडियो से यह संदेश देने की कोशिश की है कि उन्हें सुंदर दिखने के लिए सुंदरता के मानकों को पूरा करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए आगे लिखा कि जैसे मूंछे की पुरुष को परिभाषित नहीं करती हैं, वैसे ही कपड़े और मेकअप किसी महिला की सुंदरता को परिभाषित नहीं करते हैं। नेटिजेंस उनके इस बदलाव को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
हाल में ही दर्ज कराई है शिकायत
हाल में ही अल्जीरिया की मुक्केबाज इमान खलीफ ने पेरिस ओलंपिक के दौरान अपनी लिंग जांच के झूठे दावों के साथ ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ फ्रांस में कानूनी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की भी जांच शुरू हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर निशाना साधा था। बता दें कि एक्स की सीईओ एलन मस्क ने भी एक पोस्ट का समर्थन किया था, जिसमे लिखा था कि विमेंस के गेम में मेंस का क्या काम।
ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा
गौरतलब है कि इटली की एंजेला कैरिनी ने इमान खलीफ के खिलाफ कुछ सेकंड में मैच से हटने का फैसला किया था। इस दौरान दावा किया गया था कि वो मर्द हैं और उन्हें 2023 में बॉक्सिंग विश्व चैंपियनशिप के गोल्ड मेडल मैच से कुछ घंटे पहले अयोग्य घोषित किया जा चुका है। तब अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी एसोसिएशन (आईबीए) ने अपनी रिपोर्ट में पाया था कि उनके गुणसूत्र XY हैं, जिस वजह से वो महिलाओं की स्पर्धा भाग नहीं ले सकतीं हैं।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines