Ihsanullah Retire From PSL: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने अचानक पाकिस्तान सुपर लीग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद इस खिलाड़ी को इस बार पाकिस्तान सुपर लीग में कोई खरीदार नहीं मिला, जिससे निराश होकर इस 22 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पीएसएल लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है।
पीएसएल में नहीं मिली जगह
इहसानुल्लाह को 13 जनवरी को आयोजित ड्राफ्ट के दौरान नजरअंदाज कर दिया गया था। इसके बाद तेज गेंदबाज ने पब्लिक न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका निर्णय एक भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं थी, बल्कि स्थिति पर विचार करने के बाद एक जानबूझकर उठाया गया कदम था।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: दिल्ली की टीम में कोहली-पंत का नाम, सामने आई प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
संन्यास लेने के बाद क्या बोले इहसानुल्लाह
पीएसएल से संन्यास की घोषणा करते हुए इहसानुल्लाह ने कहा कि उनका इरादा केवल घरेलू क्रिकेट के माध्यम से पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा “मैंने पीएसएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं अब फ्रैंचाइज क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। मेरा लक्ष्य अब पीएसएल एक्सपोजर पर निर्भर हुए बिना पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना है।”
पीएसएल में चटकाए 22 विकेट
इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग में 8 मैच खेले थे, ये सभी मुकाबले उन्होंने मुल्तान सुल्तान्स के लिए खेले थे। जिसमें गेंदबाजी करते हुए इहसानुल्लाह ने 7.59 की इकॉनमी से 22 विकेट चटकाए थे। अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने जल्द ही पाकिस्तान की टी20 टीम में जगह बना ली थी। जिसके बाद उनको मार्च 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। इसके बाद उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इहसानुल्लाह ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह का कमाल, अब मिला ICC का खास अवॉर्ड
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
15 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग! एक साथ 4 टीमों का होगा ऐलान
19 mins agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
27 mins agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
29 mins agoLIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले चुनी गेंदबाजी
56 mins ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
1 hr agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
1 hr agoहरमनप्रीत कौर के बाद अब किसे मिलेगी टीम की कमान? रेस में ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines