ICC World Test Championship: टेस्ट क्रिकेट की तरफ फैंस का ध्यान खींचने के लिए आईसीसी ने साल 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम अपने नाम कर चुकी है। वहीं टीम इंडिया दो बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और दोनों बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब आगामी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले आईसीसी एक बड़ा बदलाव कर सकती है। जिसको लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।
सीरीज के मैचों की बढ़ सकती है संख्या
दरअसल अभी तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कई देशों को 2-2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हुए देखा जाता है। जिससे कई बार टीमों के साथ अंक बांटने को लेकर न्याय नहीं हो पाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान होने वाली 2-2 मैचों की टेस्ट सीरीज को खत्म करने का मन बन रही है।
जिसके बाद कम से कम 3 मैचों की सीरीज रखी जाएगी। दरअसल हाल ही में दुबई में इसको लेकर आईसीसी के हेडक्वार्टर में एक मीटिंग हुई। जिसमें टेस्ट क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर आईसीसी की सहमति बनती हुई दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: मेगा ऑक्शन से पहले 5 बड़ी टीमों के बदल सकते हैं कप्तान, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के एक सूत्र ने बताया कि, “भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हुए दिखाई देते हैं, जबकि श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देश ज्यादातर 2 मैचों की सीरीज खेलते हुए दिखते हैं। जिससे टीमों के बीच अंक बांटने में न्याय हो जाता है।” टेस्ट क्रिकेट मैच में दर्शकों की संख्या को बढ़ाने के लिए डे-नाइट टेस्ट देखने को मिल सकते हैं। हाल ही पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शक न के बराबर स्टेडियम में पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Border-Gavaskar Trophy से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, फुस्स हुआ ऑस्ट्रेलिया का धांसू प्लेयर
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
7 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
51 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
54 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
1 hr agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines