हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Test Championship के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब कितने मैच जीतने होंगे? समझें समीकरण

ICC World Test Championship 2023-25 का फाइनल मैच 11 जून 2025 को खेला जाएगा। ये मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। बांग्लादेश को पहले मैच में हराने के बाद अब टीम इंडिया को कुल 9 टेस्ट मैच और खेलने हैं। इस बीच समीकरण भारत के पक्ष में बनने लगे हैं।

विज्ञापन
Team India WTC 2023-25

ICC World Test Championship 2023-25: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर ली है। आइए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अब कितने मैच जीतने होंगे।

भारत की स्थिति हुई मजबूत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में भारत की पकड़ और मजबूत हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद 86 रेटिंग प्वाइंट हासिल कर लिए हैं। टीम इंडिया इस 71.67 जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर काबिज है। भारत ने अब तक वेस्टइंडीज को 1-0 और इंग्लैंड को 4-1 के अंतर से हराया था। अब बांग्लादेश को टीम इंडिया ने 2 टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 से हराकर बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को अभी बांग्लादेश के खिलाफ 1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। टीम इंडिया ने अब तक केवल साउथ अफ्रीका से 1-1 से ड्रॉ खेला है। टीम इंडिया इस सीजन में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है।

अब टीम इंडिया को कितने मैच में चाहिए जीत

आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को अब अगले 9 मैचों में से कम से कम 6 मैच में जीत हासिल करनी होगी। इसमें भारत बांग्लादेश के खिलाफ 1 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगा। जबकि, टीम को 5 मैच विदेशी धरती यानी की ऑस्ट्रेलिया में खेलने हैं। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहना जरूरी है। भारत अगर 5 मैचों में भी जीत हासिल करता है और 1 मैच ड्रॉ खेलता है तो भी टीम फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव! दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर

दूसरी टीमों की क्या है स्थिति

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचने के लिए 4 मैच जीतने होंगे या फिर 3 मैच में जीत और 1 मैच ड्रॉ खेलना होगा। वहीं, तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम है, जिसके 8 मैच बचे हुए हैं। न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 6 मैच में जीत या फिर 5 मैच में जीत और 1 ड्रॉ की जरूरत होगी।

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 प्वाइंट्स टेबल 

टीम मैच  जीत  ड्रॉ प्वाइंट्स  जीत प्रतिशत 
भारत 10 7 1 86 71.67%
ऑस्ट्रेलिया 12 8 1 90 62.50%
न्यूजीलैंड 6 3 0 36 50.00%
श्रीलंका 7 3 0 36 42.86%
इंग्लैंड 16 8 1 81 42.19%
बांग्लादेश 7 3 0 33 39.29%
साउथ अफ्रीका 6 2 1 28 38.89%
पाकिस्तान 7 2 0 16 19.05%
वेस्टइंडीज 9 1 2 20 18.52%

 

ये भी पढ़ें:- भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट सीरीज के लिए फैंस को मिली खुशखबरी, हुआ बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: Team India ने रचा इतिहास, 92 साल के बाद हासिल किया ये मुकाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola