ICC Women’s T20I Rankings: दुबई में खेली जा रही महिला एशिया कप 2026 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को नई टी20I रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा महिला टी20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्टार स्पिनर श्री चरणी ने नंबर-1 पर अपना कब्जा कायम रखा है. वहीं, टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाई है. उन्हें एशिया कप में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. वहीं, महिला टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना अपने स्थान पर बनी हुई है.
दीप्ति शर्मा ने लगाई दो पायदान की छलांग
एशिया कप 2026 में दीप्ति शर्मा शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और वह अब तक खेले तीन मुकाबलों में 8 विकेट चटका चुकी हैं. इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें ICC महिला टी20I रैंकिंग में मिला है. दीप्ति दो स्थान की छलांग लगाते हुए छठे नंबर पर पहुंच गई है. उनके खाते में 709 रेटिंग अंक हैं. दीप्ति पिछले साल दिसंबर में नंबर-1 टी20I गेंदबाज थीं, लेकिन फिर स्पिनर श्री चरणी ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
फिलहाल ताजा रैंकिंग में श्री 779 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. उनके बाद इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टान दूसरे, चार्ली डीन तीसरे, लॉरेन बेल चौथे और साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा 5वें स्थान पर मौजूद हैं.
पाकिस्तानी स्पिनर नशरा संधू को हुआ नुकसान
इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह छठे से 7वें नंबर पर खिसक गई हैं. वहीं, पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू को हांगकांग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद ताजा टी20I रैंकिंग में नुकसान हुआ है. नशरा ने हांगकांग के खिलाफ सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे. लेकिन ताजा रैंकिंग में वह एक स्थान नीचे फिसल कर 8वें स्थान पर पहुंच गई हैं. इसके अलावा, पाकिस्तान की सादिया इकबाल एक स्थान फिसलकर 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं और उनपर टॉप-10 से बाहर होने का खतरा मंडरा है.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: कब और किस चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज? हो गया कन्फर्म
स्मृति मंधाना भी अपने स्थान पर बरकरार
महिला बल्लेबाजों की ICC T20I रैंकिंग की बात करें तो भारत की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार है. मंधाना 743 रेटिंग अंकों के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई हैं. उनके अलावा, टॉप-5 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज मौजूद नहीं हैं. फिलहाल महिला T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बल्लेबाज बेथ मूनी नंबर-1 पर काबिज है. उनके खाते में 785 रेटिंग अंक हैं.
टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं. मंधाना के अलावा, शेफाली वर्मा 7वें और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर मौजूद हैं. बता दें कि, महिला एशिया कप 2026 में मंधाना का बल्ला जमकर बोल रहा है. हाल ही में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ शतक जड़ा था और 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इसी के साथ उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें- नमनधीर ने 173 रनों की पारी खेल मचाया धमाल, टूटते-टूटते बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines