India vs Pakistan, ICC Women’s T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. 12 जून से शुरू हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहेंगी. दोनों देशों के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है तो मैदान पर रोमांच और जुनून अपने चरम पर होता है.
ऐसे में क्रिकेट के इस महाकुंभ होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला कब और कहां होगा.
12 जून से होगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से हो रहा है, जिसमें 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. यह इस टूर्नामेंट का 10वां सीजन होगा, जो इंग्लैंड और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के लिए कुल 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमों को शामिल किया गया है. वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और आयरलैंड को रखा गया है.
एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में नजर आएंगी, जिससे फैंस को ग्रुप स्टेज में ही हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. इसके अलावा, भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी मौजूद हैं, जिससे ग्रुप ए को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा.
इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
ICC द्वारा जारी किए शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला 14 जून (रविवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा. यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (1:30 PM GMT) शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.
कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया से भारतीय फैंस को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. वहीं फातिम सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम भी भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, स्मृति मंधाना ने बताया-कौन सी टीम जीतेगी ट्रॉफी?
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालीया परवेज, सैरा जाबीन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), तुबा हसन, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधु, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | समय |
|---|---|---|
| 14 जून (रविवार) | भारत vs पाकिस्तान | शाम 7 बजे |
| 17 जून (बुधवार) | भारत vs नीदरलैंड | शाम 7 बजे |
| 21 जून (रविवार) | साउथ अफ्रीका vs भारत | शाम 7 बजे |
| 25 जून (गुरुवार) | भारत vs बांग्लादेश | शाम 7 बजे |
| 28 जून (रविवार) | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | शाम 7 बजे |
ये भी पढ़ें- IPL 2026: ‘ऋतुराज नहीं, संजू को बनाओ कप्तान’, पूर्व CSK स्टार का चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
32 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines