IPL 2026: ‘ऋतुराज नहीं, संजू को बनाओ कप्तान’, पूर्व CSK स्टार का चौंकाने वाला बयान

आईपीएल 2026 के बीच सीएसके को अपना कप्तान बदलने की सलाह मिली है. ये सलाह किसी और ने नहीं, बल्कि सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने दी है. उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि संजू सैमसन को अब सीएसके की कमान संभालनी चाहिए.

Cricket News - 2026-05-23T182828.198
1 / 6

आईपीएल 2026 से सीएसके का सफर खत्म हो गया. टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी. इस सीजन ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके की कमान संभाली थी. लेकिन गायकवाड़ अपनी कप्तानी से खासा प्रभावित नहीं कर सके. अब सीएसके को कप्तान बदलने की सलाह चारों ओर से मिल रही है.  

विज्ञापन

सीएसके का खराब प्रदर्शन

सीएसके का खराब प्रदर्शन2 / 6

सीएसके ने इस सीजन खेले गए 14 मैच में केवल 6 जीत हासिल की और 8 मुकाबले टीम को गंवाने पड़े. संजू सैमसन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज सीएसके के लिए अधिक रन नहीं बना सका. अब सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने सीएसके का कप्तान बदलने की बात की है. ये भी पढ़ें: IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर RCB, फिर भी GT बनेगी चैंपियन?

विज्ञापन

गायकवाड़ को कप्तानी से हटाओ

गायकवाड़ को कप्तानी से हटाओ3 / 6

उन्होंने कहा “ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कप्तानी नहीं करनी चाहिए. संजू सैमसन को कप्तानी करनी चाहिए. ऋतुराज एक बल्लेबाज के तौर पर सीएसके के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. उनकी बल्लेबाजी उनकी कप्तानी से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैसे भी संजू सैमसन उनसे बेहतर कप्तान हैं." ये भी पढ़ें: क्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? IPL 2026 के बीच फिटनेस पर आया चौंकाने वाला अपडेट!

गायकवाड़ से कम होगा दबाव

गायकवाड़ से कम होगा दबाव4 / 6

उन्होंने आगे कहा" ऋतुराज गायकवाड़ एक शानदार टी20 बल्लेबाज हैं और उन्होंने सीएसके के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है. “तो कप्तानी से हटाए जाने के बाद, वो बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कप्तानी छीनना कोई कठोर फैसला नहीं होगा. यह खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों के लिए फायदेमंद होगा. इससे गायकवाड़ को बहुत फायदा होगा."

विज्ञापन

गायकवाड़ का कप्तानी आंकड़ा

गायकवाड़ का कप्तानी आंकड़ा5 / 6

सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 33 मैचों में कप्तानी की. इस दौरान सीएसके उनकी कप्तानी में 14 मैच ही जीत सकी. वहीं, बात संजू की करें तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार कप्तानी की है. साल 2022 में उन्होंने राजस्थान को फाइनल तक का सफर भी तय कराया था.

संजू ने ठोके 2 शतक

संजू ने ठोके 2 शतक6 / 6

संजू ने इस सीजन सीएसके के लिए 14 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 50.63 की औसत के साथ 557 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक भी अपने नाम किया. वहीं, गायकवाड़ ने इस सीजन 14 मैच में 337 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन