ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत लिया था। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज को पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा पहुंचा है। ग्रुप-बी में अब वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी पीछे छोड़ दिया है।
पहले पायदान पर पहुंची वेस्टइंडीज
बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 2 अंक हासिल करते हुए अपना नेट रनरेट को भी काफी सुधार लिया है। इसके साथ ही अब वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को पछाड़ते हुए पहले पायदान पर आ गई है। वेस्टइंडीज ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज के अब 4 अंक हो गए हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज का नेट रनरेट +1.708 है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- ग्लेन मैक्सवेल की अचानक टेस्ट क्रिकेट में हुई वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
दूसरे स्थान पर टीम इंडिया
ग्रुप-ए में टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से भारत को 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 4 अंक के साथ टीम इंडिया दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने तीनों मैच जीते हैं। 6 अंक के साथ गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya Birthday: शादी टूटी, फैंस की ट्रोलिंग का किया सामना; कमबैक कर भारत को जिताया विश्व कप
वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी थी। जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने इस लक्ष्य को 12.5 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, हार के साथ ही टूट जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का सपना
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines