ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। ऑस्ट्रेलिया की इस टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी जीत है। पाकिस्तान को हराने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर!
पाकिस्तान को अभी तक इस टूर्नामेंट में महज एक ही जीत मिल पाई है। ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद पाकिस्तान को पॉइंट्स टेबल में भी झटका लगा है। अब पाक टीम न्यूजीलैंड से भी नीचे चौथे पायदान पर पहुंच गई है। जिसके बाद अब पाकिस्तान का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका
पाकिस्तान ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें से उसको 2 में हार एक में जीत मिली है। पाकिस्तान ने अपनी एकमात्र जीत पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की थी। पाकिस्तान का नेट रनरेट भी अब काफी खराब हो गया है, जो उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दे सकता है। 2 अंक के साथ फिलहाल पाकिस्तान का नेट रनरेट -0.488 है।
ये भी पढ़ें:- ‘जो रूट ने आपके साथ बलात्कार किया’, लाइव वीडियो में ये क्या बोल गए पाकिस्तानी दिग्गज?
ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम महज 82 रनों पर ही ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए एशले गार्डनर ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस छोटे से लक्ष्य को 1 विकेट खोकर 11 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में अपनी नंबर एक की स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल के दिल में कौन? कपूर खानदान की बेटी संग वीडियो वायरल, सारा-अनन्या से जुड़ चुका नाम
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
47 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines