ICC Women’s Ranking: महिला एशिया कप में अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और ओपनर शेफाली वर्मा को आईसीसी महिला टी20 खिलाड़ी रैंकिंग में फायदा हुआ है। हरमनप्रीत और शेफाली संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
हरमनप्रीत ने अभी तक एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद पांच और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 66 रन की पारी खेली थी। जबकि शेफाली ने 40 और 37 रन का स्कोर बनाया है। शेफाली को रैंकिंग में चार स्थान का फायदा हुआ है।
श्रीलंका की स्पिनर को हुआ फायदा
महिला एशिया कप 2024 में श्रीलंका की ऑफ स्पिनर इनोशी प्रियदर्शनी ने दो मैचों में तीन विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो और मलेशिया के खिलाफ एक विकेट लिए थे। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। वो चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।
इन खिलाड़ियों को हुआ फायदा
बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत की विकेटकीपर ऋचा घोष 4 पायदान बढ़कर 24वें, श्रीलंका की विशमी गुणरत्ने 7 पायदान ऊपर 51वें, बांग्लादेश की मुर्शिदा खातून 6 पायदान ऊपर 47वेंऔर थाईलैंड की नट्टाया बूचथम 10 पायदान ऊपर 76वें स्थान पर पहुंच गई हैं.
न्यूजीलैंड की बल्लेबाज अमेलिया केर को भी दो स्थान का फायदा हुआ है। वो 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा उनकी बहन जेस केर को भी गेंदबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वो 42वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर बनी हुई हैं। टॉप 10 में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, एशिया कप में शानदार शतक लगाने वाली चमारी अट्टापट्टू 9वें स्थान पर बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के इन 3 धुरंधरों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, आंकड़े दे रहे गवाही
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका की टीम में 2 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, भारत को दे सकता है चुनौती
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
30 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines