U19 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी 6 फरवरी को ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया रिकॉर्ड छठी बार इस खिताब को अपने नाम करने उतरी है, जबकि इंग्लैंड की नजरें 1998 के बाद पहली बार ट्रॉफी उठाने पर होगी.
वहीं, जब भी कोई वर्ल्ड कप होता है तो फैंस के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि खिताब जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी. आईसीसी के कई बड़े टूर्नामेंट में चैंपियन टीम पर पैसों की बारिश देखने को मिलती है, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्राइज मनी के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी.
अंडर-19 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी
आपको यह जानकर हैरानी होगा कि ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए कोई आधिकारिक प्राइज मनी घोषित नहीं करता है. एक तरफ सीनियर वर्ल्ड कप (ODI या T20) जीतने पर टीमों को करोड़ों रुपये मिलते हैं, वहीं जूनियर स्तर पर ICC की कोई भी इनामी राशि नहीं देती है. दरअसल, ICC का मानना है कि अंडर-19 क्रिकेट एक ‘डेवलपमेंटल टूर्नामेंट’ है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना और उन्हें भविष्य के सितारों के रूप में तैयार करना है.
खेल की शुद्धता बनाए रखने और इसे पूरी तरह व्यावसायिक होने से बचाने के लिए ICC इस स्तर पर नकद पुरस्कार नहीं देता. हालांकि, विजेता टीमों के नेशनल क्रिकेट बोर्ड्स अक्सर अपने खिलाड़ियों को कैश रिवॉर्ड देते हैं.
खिलाड़ियों को क्या मिलता है?
भले ही ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में कोई नकद राशि नहीं देती है, लेकिन विजेता टीम खाली हाथ नहीं लौटती. चैंपियन टीम को प्रतिष्ठित ICC U19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दी जाती है. इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए जाते हैं. वहीं, इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे तौर पर IPL और सीनियर नेशनल टीम में जगह बनाने का मौका मिलता है, जो उनके उज्जवल भविष्य और करोड़ों की कमाई का रास्ता खोलता है.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, ये मैच विनर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
BCCI खोल सकती है तिजोरी
अगर भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश कर सकती है. बीसीसीआई पहले भी अंडर-19 वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली भारतीय टीमों को इनाम दे चुकी है. 2022 में जब टीम इंडिया ने खिताब जीता था, तो BCCI ने हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया था.
वहीं, 2025 में जब भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब बीसीसीआई ने 5 करोड़ की इनामी राशि देने की घोषणा की थी. ऐसे में अगर भारतीय टीम इस साल भी चैंपियन बनती है, तो खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से बंपर इनाम मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup में पहली बार बनेगा 300 से ज्यादा का स्कोर? इंग्लैंड के कप्तान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
37 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines