ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम ने लगाई लंबी छलांग, फिर भी टॉप-10 से बाहर, जानें कौन है नंबर-1 पर?
ICC Test Rankings: आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को 4 स्थान का फायदा हुआ है. हालांकि, बाबर इस लंबी छलांग के बाद भी टॉप-10 में जगह नहीं बना पाए हैं.
ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार, 5 अगस्त को ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है. हालांकि, नई रैंकिंग में टॉप-10 में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को जबरदस्त फायदा हुआ है. बाबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्होंने चार स्थानों की छलांग लगाई है. लेकिन इसके बावजूद वह अभी भी टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हैं.
ट्रेविस हेड नंबर-1 पर कायम
नई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड अब भी पहले नंबर पर काबिज हैं. उनके खाते में 853 रेटिंग अंक हैं. हालांकि, उनकी बादशाहत पर खतरा मंडरा रहा है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक 852 रेटिंग के साथ उनसे महज एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. वहीं, इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान जो रूट 840 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
टॉप-10 में भारत के दो बल्लेबाज
फिलहाल टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के सिर्फ दो खिलाड़ी शामिल हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल 743 रेटिंग के साथ 7वें स्थान पर बने हुए हैं. उनके अलावा, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 733 रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर हैं. हालांकि, भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, इसलिए रैंकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है.
बाबर आजम ने लगाई 4 स्थानों की छलांग
वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रैंकिंग में 4 स्थान की छलांग लगाई है. बाबर अब टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं और उनकी रेटिंग 686 हो गई है. बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 23 रन और दूसरी पारी में नाबाद 58 रन बनाए थे, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है.
---विज्ञापन---
बता दें कि, बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 88 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह प्रदर्शन इस सप्ताह की रैंकिंग में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में अगले अपडेट में उनके और ऊपर चढ़ने की उम्मीद है.
What a horrible way to extend your drought in Test cricket.
हालांकि, आने वाले हफ्तों में टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में दो अहम टेस्ट सीरीज पर शुरू होने वाली है. 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जबकि 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे. इन दोनों सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट में कई बड़े खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है.
हिंदी न्यूज़/खेल/ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम ने लगाई लंबी छलांग, फिर भी टॉप 10 से बाहर, जानें कौन है नंबर 1 पर?
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.