---विज्ञापन---

सुपर किंग्स का चौंकाने वाला फैसला, SA20 सीजन से पहले कप्तान फाफ डु प्लेसिस को किया रिलीज, 3 नए धुरंधरों की एंट्री

Faf du Plessis Released: जोबर्ग सुपर किंग्स ने SA20 के अगले सीजन से पहले चौंकाने वाला कदम उठाया है. उन्होंने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को ही रिलीज कर दिया है. उनकी टीम में तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है.

---विज्ञापन---

Faf du Plessis Released: SA20 के अगले सीजन से पहले जोबर्ग सुपर किंग्स ने चौंकाने वाला कदम उठाया है. सुपर किंग्स की इस साउथ अफ्रीकी फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को ही रिलीज कर दिया है. हाल ही में SA20 से पहले टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की. जोबर्ग सुपर किंग्स पर सभी की नजर थी, क्योंकि उन्हें भारत में मौजूद CSK फैंस से बहुत प्यार मिलता है. उन्होंने SA20 2027 सीजन में एक नई शुरुआत करने का मन बनाया है और फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया है.

फाफ डु प्लेसिस को सुपर किंग्स ने किया रिलीज

SA20 की 2022 में शुरुआत हुई थी और जोबर्ग सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान नियुक्त किया था. डु प्लेसिस पिछले 4 सीजन से JSK के लिए खेल रहे थे. फाफ के रिश्ते सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के साथ बेहद अच्छे हैं. इसी वजह से लग रहा था कि डु प्लेसिस को SA20 के अगले सीजन के लिए रिटेन किया जाएगा. हालांकि, JSK ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में डु प्लेसिस को जगह नहीं दी है. उन्हें आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- क्रिकेटर से सीधे ‘सरकारी बाबू’! जानिए ईशान किशन को RBI में मिलती है कितनी सैलरी? ऐसे लगी नौकरी

पिछले सीजन में रहे थे फ्लॉप

फाफ डु प्लेसिस के लिए SA20 का पिछला सीजन निराशाजनक रहा था. JSK के कप्तान ने 7 मैचों में हिस्सा लिया और सिर्फ 135 रन बनाने में सफल हुए. वह टूर्नामेंट में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए और उंगली में चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हो गए. इसी वजह से शायद जोबर्ग सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया.

---विज्ञापन---

नए खिलाड़ियों की हुई JSK में एंट्री

JSK ने अकील हुसैन, जेसन होल्डर और जेम्स विंस को अपने साथ साइन किया है. फाफ डु प्लेसिस के अलावा वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, डेनियल वॉरल, रीस टोपली, इमरान ताहिर, रिवाल्डो मूनसैमी, नील टीमर्स, जोरिच वैन शल्कविक, स्टीव स्टॉल्क, शुभम रंजाने, ब्रैंडन किंग, माइकल पेपर और रिचर्ड ग्लीसन को भी रिलीज कर दिया है.

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर डेब्यू करेंगे टीम इंडिया के ये 3 धाकड़ खिलाड़ी! गिल-गंभीर देंगे सुनहरा मौका?

---विज्ञापन---

First published on: Aug 05, 2026 02:15 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola