ICC Test Ranking Update : भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ अपनी प्राइम फॉर्म में बैटिंग कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी का जवाब इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पास तक नहीं है। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं बुधवार को आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान किया है। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में अपना स्थान पुख्ता कर लिया है। रांची टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन अर्धशतक लगाने के बाद उन्हें इसका फायदा टेस्ट रैंकिंग में मिला है। जबकि टॉप 10 में भारत के सिर्फ दो बल्लेबाज हैं।
यशस्वी जायसवाल टॉप 10 में
भारत के टेस्ट में भरोसेमंद बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में धमाल मचा रखा है। जिन पिचों पर भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं उन्हीं पिच पर यशस्वी जायसवाल अब तक दो दोहरे शतक बना चुके हैं। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल आईसीसी ताजा टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह 12वें स्थान पर काबिज थे। यशस्वी जायसवाल के इस समय टेस्ट रैंकिंग में 727 अंक है।
रोहित शर्मा की रैंकिंग में फायदा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। रोहित ने टेस्ट रैंकिंग में 2 पायदान की छलांग लगाते हुए 13वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन शतक लगाया था। जबकि रांची टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 14वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं गिल 31वें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट पर बड़ा अपडेट, 5 नहीं 3 दिन का हो सकता है आखिरी टेस्ट मैच
विराट को हुआ एक पायदान का फायदा
इंग्लैंड के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलने के बावजूद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। विराट कोहली को इस बार ताजा टेस्ट रैंकिंग में 1 पायदान का फायदा हुआ है। दरअसल इससे पहले विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में 9वें स्थान पर थे। जबकि ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली 744 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
https://twitter.com/irishabhparmar/status/1765305590010851666
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से एक दिन पहले हुआ Playing 11 का ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी
विलियम्सन टॉप पर
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दुनिया के टेस्ट के बेहतरीन बल्लेबाज केन विलियम्सन एक बार फिर टॉप स्थान पर बने हुए हैं। विलियम्सन के इस समय 870 अंक हैं। जबकि दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ काबिज हैं। टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 768 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 Free Live Streaming: फैंस के लिए गुड न्यूज, फ्री में देख पाएंगे मैच; कब, कहां और कैसे
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines