ICC Test Ranking Update: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कमाल का खेल दिखाया। मेहमान टीम से शुरुआती मैच गंवाने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और 4-1 से सीरीज जीती। अब बुधवार 13 मार्च को आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का बड़ा खामिजाया भुगतना पड़ा है। कल तक जहां बुमराह टॉप पोजीशन पर कायम थे। वहीं अब वह टॉप 2 से भी बाहर हो गए हैं। बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच नहीं खेला था। हालांकि भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि ताजा टेस्ट रैंकिंग में पहले सथान पर भारतीय गेंदबाज भी स्थापित हुआ है।
दिग्गज गेंदबाज ने बनाई टॉप पर जगह
भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। जबकि धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। जिसका फायदा अश्विन को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मिला है। ताजा टेस्ट रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन 870 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं जसप्रीत बुमराह 847 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें- ICC Test Rankings में भी दिखा यशस्वी जायसवाल का जलवा, टॉप-10 में 3 भारतीय
ऑलराउंडर में अश्विन दूसरे सथान पर
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रेंकिंग में जहां अश्विन पहले पायदान पर है तो वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में भी अश्विन दूसरे पायदान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन के इस समय ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में 322 अंक हैं। जिसके बाद वह दूसरे स्थान पर हैं। वहीं भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहले स्थान पर है। जडेजा के टेस्ट की ऑलराउंडर रैंकिंग में सबसे ज्यादा 444 अंक हैं। वहीं भारत के ही अक्षर पटेल भी इसी रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। पटेल को ताजा रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 से फिट होने के बाद छलका Rishabh Pant का दर्द, बयां की 14 महीने की कहानी
रोहित शर्मा को हुआ फायदा
ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी काफी फायदा हुआ है। पिछले हफ्ते तक रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में 11वें पायदान पर थे और बुधवार 13 मार्च को जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में अब रोहित शर्मा छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल को भी ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह 10वें स्थान से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलने का नुकसान झेलना पड़ा है और वह 8वें स्थान से 9वें स्थान पर खिसक गए हैं।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
36 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
36 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines