ICC T20I Rankings: भारत और जापान के बीच खेले गए ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के बाद आईसीसी ने नई टी20I रैंकिंग जारी कर दी है. इस बार टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा ईशान के और भी करीब पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने बड़ी छलांग लगाई है. दोनों के रैंकिंग में जबरदस्त फायदा देखने को मिला है. इनके अलावा, कुछ खिलाड़ियों को रैंकिंग में भारी नुकसान भी हुआ है.
ईशान किशन के और भी करीब पहुंचे अभिषेक शर्मा
आईसीसी की ताजा T20I रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं. ईशान के खाते में 904 रेटिंग पॉइंट्स हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक शर्मा उनके और भी करीब पहुंच गए हैं. अभिषेक के अब 893 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं. दोनों के बीच अब सिर्फ 11 अंकों का अंतर रह गया है. टीम इंडिया अब एशियन गेम्स 2026 में खेलती नजर आएगी, जहां ये दोनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रैंकिंग को और भी बेहतर करनाच चाहेंगे और ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच नंबर-1 की कुर्सी के लिए टक्कर देखने को मिल सकती है. वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने लगाई जबरदस्त छलांग
इंग्लैड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की. इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिनका फायदा उन्हें रैंकिग में मिला है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक साथ 5 स्थानों की छलांग लगाई है. ब्रूक अब 793 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, जोस बटलर ने भी दो पायदान की छलांग लगाई है. बटलर अब 789 रेटिंग अंकों के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें- 1 या 2 नहीं, 4 खिलाड़ी हुए बाहर, वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ी मुश्किलें, बदल गया स्क्वॉड
तिलक वर्मा समेत इन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है. तिलक अब एक स्थान नीचे खिसक कर 9वें नंबर पर आ गए हैं. उनके खाते में 726 रेटिंग अंक हैं. तिलक पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और अगर ऐसा चलता रहा तो वह आने वाले समय में टॉप-10 से भी बाहर हो सकते हैं.
उनके अलावा, श्रीलंका के पथुम निशांका और इंग्लैंड के फिल साल्ट को भी नुकसान उठाना पड़ा है. साल्ट तीन पायदान नीचे फिसल कर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि निशांका दो स्थान नीचे 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श 706 अंकों के साथ 10वें नंबर पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- ‘हम उन्हें दबाव में देखना चाहते हैं…’, न्यूजीलैंड के कोच ने वैभव सूर्यवंशी को दी चुनौती
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
14 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
22 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
55 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines