हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए 4 खिलाड़ी नामांकित, लिस्ट में 1 भारतीय शामिल

ICC T20i Cricketer Of The Year: आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। जिसमें टीम इंडिया का एक खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
ICC T20i Cricketer Of The Year

ICC T20i Cricketer Of The Year: आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। जिसमें चार खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसमें एक भारत, एक ऑस्ट्रेलिया, एक पाकिस्तान और एक खिलाड़ी जिम्बाब्वे का शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों ने इस साल टी20 क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटौरी हैं। साल 2024 इन चारों खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार रहा है।

अर्शदीप सिंह का नाम शामिल

आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है। पिछले काफी समय से अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भी अर्शदीप का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इस साल अर्शदीप ने 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 36 विकेट हासिल किए।

लिस्ट में इन खिलाड़ियों का नाम शामिल

1. अर्शदीप सिंह- (भारत)
2. बाबर आजम- (पाकिस्तान)
3. ट्रेविस हेड- (ऑस्ट्रेलिया)
4. सिकंदर रजा- (जिम्बाब्वे)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: चौथे दिन भारत से हुई ये 5 बड़ी गलतियां, अब मंडरा रहा हार का खतरा

ट्रेविस हेड का दिखा धमाका

ट्रेविस हेड के लिए भी ये कैलेंडर ईयर काफी शानदार रहा है। इस साल हेड ने 15 टी20 मैच खेले, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 539 रन बनाए। इस दौरान हेड का बेस्ट पारी 80 रन की रही। इस दौरान हेड का स्ट्राइक रेट 178.47 का रहा।

विज्ञापन

सिकंदर रजा का आया तूफान

जिम्बाब्वे के विस्फोटक बल्लेबाज सिकंदर रजा के लिए भी कैलेंडर ईयर कमाल का रहा। इस साल रजा ने 24 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 573 रन बनाए। जिसमें उनका बेस्ट पारी नाबाद 133 रन की रही। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए भी रजा ने 24 विकेट चटकाए।

बाबर आजम

बाबर आजम ने इस बार एक कैलेंडर ईयर में 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें उनके बल्ले से 738 रन निकले। इस दौरान बाबर की बेस्ट पारी नाबाद 75 रन की रही थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न में टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट कितना? भारत की बढ़ा रहा टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola