T20 World Cup 2024 ICC T20 Rankings: टी20 विश्व कप में जहां एक तरफ टीम इंडिया धमाल मचा रही है तो वहीं आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। विश्व कप में टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका फायदा पांड्या को अब आईसीसी की रैंकिंग में मिला है। हार्दिक ने अब आईसीसी रैंकिंग में तीन स्थानों की छलांग लगाई है। ऑलराउंडर्स की ताजा रैंकिंग में अब हार्दिक तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
टॉप-3 में पहुंचे हार्दिक
आईपीएल 2024 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद अब टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में पांड्या टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब आईसीसी टी20 ऑलराउंडर्स रैंकिंग में पांड्या 213 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पांड्या को रैंकिंग में चार स्थानों का फायदा हुआ है। इससे पहले हार्दिक सातवें स्थान पर थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के बीच सूर्यकुमार यादव को झटका, बाहर होने बाद भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मारी बाजी
ये श्रीलंकाई पहले स्थान पर
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। भले ही श्रीलंका की टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी हो लेकिन हसरंगा ने अपनी टीम के लिए टी20 में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अफगानिस्तान से दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को भी रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। नबी अब 214 रैटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए है।
इन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
रैंकिंग में सबसे ज्यादा नुकसान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को होता हुआ दिखाई दिया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। इससे पहले स्टोइनिस पहले स्थान पर थे लेकिन अब मार्कस चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकीब अल हसन को भी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। शाकीब अब छठे नंबर पर आ गए हैं।
ये भी पढ़ें:- रोहित, विराट, बुमराह नहीं, ये 3 खिलाड़ी इंग्लैंड की राह में बनेंगे रोड़ा, देखें रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- भारत को इंग्लैंड के इन 4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, वर्ल्ड कप में मचा रहे तहलका
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines