ICC T20 Ranking Dipendra Singh Airee: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से टी-20 रैंकिंग को अपडेट कर दिया गया है। बुधवार को जारी लेटेस्ट रैंकिंग में नेपाल के हरफनमौला खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी ने जबर्दस्त छलांग लगाई है। दीपेंद्र सिंह ने हाल ही में कतर के खिलाफ छह गेंदों में छह छक्के ठोके थे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दीपेंद्र ने 21 गेंदों में नाबाद 64 रन जड़े थे। उन्हें इस धमाकेदार बल्लेबाजी का इनाम मिला है। दीपेंद्र सिंह ऐरी स्टार ऑलराउंडरों की टी20ई रैंकिंग में टॉप-10 के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
ICC Ranking में 11वें स्थान पर पहुंचे दीपेंद्र
वह ऑलराउंडरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रैंकिंग में 14 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। दीपेंद्र सिंह के पास 145 अंक हैं। अब वह पाकिस्तान के बल्लेबाज शादाब खान से पीछे हैं। जिनके पास 157 अंक हैं। शादाब 10वें स्थान पर काबिज हैं। जबकि टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऐरी ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है। इसी के साथ वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 61वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
आसिफ शेख ने भी मारी लंबी छलांग
दीपेंद्र सिंह के साथ ही ऑलराउंडर रैंकिंग में नेपाल के एक और खिलाड़ी को भी फायदा हुआ है। नेपाल के खिलाड़ी आसिफ शेख की बैक टू बैक बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद वह टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में 36 स्थान ऊपर पहुंच गए हैं। अब वे 75वें स्थान पर हैं। आसिफ ने मलेशिया के खिलाफ 32, कतर के खिलाफ 52 और हांगकांग के खिलाफ 40 रनों की शानदार बल्लेबाजी की थी। ये उनके करियर की अब तक की हाईऐस्ट रैंकिंग है। नेपाल के कुशल मल्ला को काफी फायदा हुआ है। महज 20 साल के खिलाड़ी ने कतर के खिलाफ 35 रनों की पारी के साथ एक विकेट लिया था। वह ऑलराउंडर रैंकिंग में पांच स्थान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
दीपेंद्र सिंह ने बनाया था रिकॉर्ड
आपको बता दें कि ऐरी ने अपने 6 छक्कों के साथ बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। वह महान भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के साथ एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। उनकी शानदार पारी की बदौलत नेपाल ने 32 रन की जीत हासिल की थी। इससे पहले भी दीपेंद्र सिंह युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने पिछले साल मंगोलिया के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले में युवराज सिंह का सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दीपेंद्र 9 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK के लिए बुरी खबर, बीच सीजन अपने देश लौट रहा ये दिग्गज खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: ICC Test Ranking: श्रीलंका के खिलाड़ियों ने मारी लंबी छलांग, देखें Top 10 में कहां हैं भारतीय स्टार
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
1 hr agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
1 hr agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
3 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines