पैसा कमाने के लिए ICC ने चली बड़ी चाल, इस बड़े प्रोजेक्ट पर कर रही काम
ICC: आईसीसी पैसा कमाने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है, जिससे काउंसिल करोड़ों रुपये कमाएगी।
Edited By Alsaba Zaya

Photo Credit: ESPN
Edited By Alsaba Zaya

Photo Credit: ESPN
ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अब गेमिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है। आईसीसी अपना पहला मोबाइल क्रिकेट गेम पेश करने की तैयारी में जुट चुकी है। हालांकि क्रिकेट गेमिंग का इतिहास काफी पुराना रहा है। लेकिन पहली बार आईसीसी अपना क्रिकेट गेम लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका मकसद पैसा कमाना है। इस गेम की मदद से आईसीसी खूब पैसे कमाएगी। दुनिया में इस खेल के प्रति क्रेज है। इसलिए आईसीसी अब मोबाइल क्रिकेट गेम के जरिए भी पैसा कमाना चाहती है।
आईसीसी की डिजीटल टीम बोर्ड मीटिंग में इस योजना को प्रस्तुति देगी। क्रिकेट गेमिंग को लेकर पिछली मीटिंग में भी चर्चा की गई थी। हालांकि आईसीसी अब पूर्ण सदस्यों से हरी झंडी पाने की कोशिश कर रही है ताकि डेवलपर्स के लिए एक ऐसा गेम बनाने के लिए टेंडर निकाला जा सके जो कम से कम शुरुआत में मोबाइल पर उपलब्ध हो। इस योजना की प्रस्तुति 9 अप्रैल 2025 से हरारे में शुरू होने वाली है। हालांकि आईसीसी को क्रिकेट गेमिंग के लिए लाइसेंसिंग समझौते करने होंगे।
🚨 धांसू खबर! ICC क्रिकेट का अपना ही मोबाइल गेम लॉन्च करने की तैयारी में 🎮✨ संभावित रूप से प्रसारण अधिकारों की आमदनी में गिरावट का सामना होने पर, ICC ने अपने पहले मोबाइल क्रिकेट गेम की घोषणा की। 🌍 यह केवल शुरुआत है! 🎉
🔥 ICC की डिजिटल टीम ने अपनी प्रस्तुति की है, और यह… pic.twitter.com/KkcDbPPH5G
— Cricap (@Cricap2024) April 9, 2025
भारत में क्रिकेट को खासा पसंद किया जाता है। इस खेल को खेलने वाले और देखने वालों की संख्या करोड़ों में है। वर्तमान में भी भारत में क्रिकेट गेमिंग को खासा पसंद किया जाता है। क्रिकेट गेम को मोबाईल पर लोग खेलना पसंद भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में 2024 तक इसका मूल्य लगभग 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर होगा और यह तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि ICC इसमें शामिल होने के लिए उत्सुक है। ऐसे में आईसीसी अपना आधिकारिक क्रिकेट गेम लॉन्च कर करोड़ों रुपये कमाने के प्रयास में है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: