---विज्ञापन---

एशिया कप 2025 में कैसी हो सकती है भारतीय टीम? इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। टीम का कप्तान भी बदल सकता है।

---विज्ञापन---

Asia Cup 2025: आईपीएल 2025 में इन दिनों भारतीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं, जबकि कई खिलाड़ी फ्लॉप भी साबित हुए हैं। आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम की निगाहें एशिया कप पर भी होंगी। हालांकि मेगा इवेंट में भारतीय टीम नए कप्तान के साथ उतर सकती है। हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल सकते हैं, क्योंकि बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी-20 में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं।

अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म के बाद शुभमन गिल का रास्ता खुल सकता है। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है। जबकि स्पिन डिपार्टमेंट में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। दोनों फिरकी गेंदबाज लगातार भारत के लिए और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 09, 2025 10:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola