ICC Rankings 2026 latest Update: आईसीसी ने बुधवार को नई आईसीसी रैंकिंग जारी कर दी है. वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है, जबकि टेस्ट और टी-20 में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद वनडे रैंकिंग में दोनों देशों के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को पीछे छोड़ा है. इसके अलावा टी-20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को भी फायदा हुआ है.

सलमान अली आगा को फायदा

नई आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी सलमान अली आगा ने लंबी छलांग लगाई है. सलमान अली आगा ने 9 पायदान की छलांग लगाते हुए श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा दिया है. आगा पहले 18वें नंबर पर थे. लेकिन अब वह केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से 9वें पायदान पर हैं. वहीं श्रेयस अय्यर को एक पायदान का नुकसान हुआ. वह फिलहाल 14वें पायदान पर हैं.

---विज्ञापन---

मेंहदी हसन मिराज को भी फायदा

वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में मेहदी हसन मिराज को 2 पायदान का फायदा मिला है. वह चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और 3 वनडे मैच में 5 विकेट लिए थे. इसके अलावा वनडे बैटिंग रैंकिंग में तंजीद हसन 31 पायदान ऊपर चढ़कर 55वें स्थान पर और लिटन दास 10 पायदान ऊपर चढ़कर 82वें स्थान प पहुंच गए हैं. पहले नंबर पर आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में डेरिल मिचेल हैं, जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली 791 रेटिंग के साथ बने हुए हैं. इसके अलावा चौथे नंबर पर रोहित शर्मा, जबकि शुभमन गिल पांचवें नंबर पर हैं.

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अब तक 2 मैच खेले गए हैं. अब तक इस सीरीज में सेंटनर ने 35 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए. इसी के साथ सेंटनर टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में 13 पायदान की छलांग लगाते हुए 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं.