ICC: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बाबर आजम की अगुवाई में वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच 25 जुलाई से खेला गया था. चौथे दिन ही वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 90 रनों से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. मैच के बाद पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी पर आईसीसी का हंटर चला है. आईसीसी ने पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी को सजा सुनाई है.
आईसीसी ने सुनाई सजा
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद पर आईसीसी ने एक्शन लिया है. आईसीसी ने आक्रामक जश्न मनाने के लिए दोनों खिलाड़ियों को 1-1 डिमेरिट अंक दिए हैं. इसके अलावा शहजाद पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं अब्बास को ICC के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ के लिए आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई है. मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को दोनों खिलाड़ियों ने स्वीकार भी कर लिया है, जिसकी वजह से सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. पिछले 24 महीने में दोनों खिलाड़ियों का ये पहला अपराध है. अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीने के अंदर 4 या उससे अधिक डिमेरिट अंक मिलते हैं तो ऐसी स्थिति में खिलाड़ी पर मैच बैन लग जाता है.
ये भी पढ़ें: युवराज सिंह को मिला इंसाफ, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
कैसा था दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?
पहली पारी में मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट झटके थे, जबकि खुर्रम शहजाद को 2 सफलता मिली थी. वहीं, दूसरी पारी में मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट हॉल लिया था. इसके अलावा शहजाद ने 2 विकेट झटके थे. मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 282 रन ही बना पाई थी, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 181 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 120 रनों पर ही सिमट गई थी, इस तरह वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया था.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी बड़ी जिम्मेदारी, आगामी टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
8 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines