ICC penalises West Indies: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के तुरंत बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. वेस्टइंडीज की टीम ने बुधवार (8 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में 4 अहम अंक हासिल किए थे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कैरेबियाई टीम को बड़ा झटका दे दिया है. आईसीसी ने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए WTC 2025-27 में उसके दो अंक काट दिए हैं. इसके अलावा, खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है.
वेस्टइंडीज को क्यों मिली सजा?
दरअसल, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. इससे पहले मेजबान टीम ने पहला टेस्ट पारी और 217 रन से जीतकर बढ़त बनाई थी. लेकिन मैच के दौरान कैरेबियाई तय समय के भीतर आवश्यक ओवर पूरे नहीं करने पर असफल रही, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है.
आईसीसी ने बुधवार (8 जुलाई) को आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि वेस्टइंडीज टीम निर्धारित समय के भीतर दो ओवर कम फेंक पाई थी. इसी वजह से टीम पर स्लो ओवर रेट का दोषी मानते हुए दो WTC अंक काट दिए गए. इसके साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया है. मैच के बाद मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने टीम पर सजा सुनाई और टीम के कप्तान रोस्टन चेज़ ने गलती स्वीकार करते हुए सजा को भी मान लिया.
WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ नुकसान
आईसीसी की कार्रवाई के बाद वेस्टइंडीज के WTC 2025-27 अंक 20 से घटकर 18 रह गए हैं. वहीं टीम का पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) भी 16.67 से घटकर 15.00 हो गया है. इसके बावजूद वेस्टइंडीज फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर बनी हुई है और सिर्फ पाकिस्तान से ऊपर है.
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान की टीम सबसे फिसड्डी है. वहीं, टीम इंडिया 9 मैचों में से 4 जीत और 4 हार के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है. भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है.
वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ जीती सीरीज
इस मुकाबले की बाद करें तो श्रीलंका ने पहली पारी में 549 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 499 रन का स्कोर खड़ा किया. मेजबान टीम की ओर से शाई होप ने 112 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 180 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा. आखिरी दिन श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के सामने 302 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग की जिम्मेदार बल्लेबाजी की बदौलत मेजबान टीम ने मैच ड्रॉ करा लिया और सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. वेस्टइंडीज की टीम 23 सालों के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही.
ये भी पढ़ें- पहली 50 पारियों में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, इस नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines