पहली 50 पारियों में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, इस नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ियों ने खेलने का अंदाज पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. अब हर सुपरस्टार बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही पहले 50 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक ही दिग्गज का नाम है.

Team India: टीम इंडिया ने पिछले बैक टू बैक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीता है. उसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों का आक्रामक अंदाज रहा है. मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास कई सुपरस्टार बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में उभरते हुए बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक बड़े रिकॉर्ड्स की बराबरी की. इस लिस्ट में अब मौजूदा टीम के 3 स्टार नजर आ रहे हैं. (Pic Credit- AI Generated)
सूर्यकुमार यादव
2 / 6पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ही पहली गेंद से अटैक करके टीम इंडिया के खेलने का अंदाज बदला था. जिसके कारण ही सूर्यकुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल की पहली 50 पारियों में 104 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
अभिषेक शर्मा
3 / 6स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में एक छक्का जड़कर सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अभिषेक शर्मा ने भी पहली 50 टी-20 पारियों में 104 छक्के ही जड़े हैं. (Pic Credit- AI Generated)
तिलक वर्मा
4 / 6इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के मौजूदा उपकप्तान तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं. तिलक वर्मा भी आसानी से छक्के जड़ने की कला को जानते हैं. उन्होंने पहली 50 टी-20 पारियों में 75 शानदार छक्के जड़े हैं. (Pic Credit- X)
ईशान किशन
5 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी अब इस लिस्ट का हिस्सा बन चुके हैं. ईशान किशन भी वापसी के बाद लंबे-लंबे छक्के जड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पहली 50 टी-20 पारियों में किशन के नाम 71 छक्के शामिल हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
युवराज सिंह
6 / 6लिस्ट में दिग्गज युवराज सिंह का नाम नजर आ रहा है. युवराज सिंह को सिक्सर किंग भी कहा जाता है. युवराज सिंह ने सभी को टी-20 क्रिकेट खेलना सिखाया था. युवराज सिंह ने पहली टी-20 पारियों में 71 छक्के जड़े थे. (Pic Credit- X)