ICC ODI World Cup 2027 Qualifier: अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामिबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बार वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें दो मेजबान टीम और आईसीसी रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी. वहीं, बाकी 4 टीमों का फैसला क्वालीफायर टूर्नामेंट से होगा. इसी बीच वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट की तारीखें भी सामने आ गई हैं. इस टूर्नामेंट के बाद तय होगा कि कौन-कौन सी टीमें वर्ल्ड कप में खेलेगी.
कब शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर?
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा. हालांकि, आईसीसी ने टूर्नामेंट की तारीखें तय कर ली हैं, लेकिन मुकाबलों की मेजबानी कौन-सा देश करेगा यह निर्धारित होना अभी बाकी है. माना जा रहा है कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 4 अक्टूबर से 11 नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा. हालांकि , अभी तक आईसीसी ने इसकी आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है.
10 टीमें खेलेंगी क्वालीफायर
वर्ल्ड कप क्वालीफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जो वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ंगी. आईसीसी पहले ही क्वालीफिकेशन फॉर्मेट का ऐलान कर चुकी है. क्वालीफायर टूर्नामेंट की विजेता टीम सीधे मुख्य टूर्नामेंट के ग्रुप में प्रवेश करेगी. वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच ‘सुपर सीरीज’ खेली जाएगी, जिसका परिणाम भी वर्ल्ड कप के अगले चरण के लिए अहम होगा. इसके बाद 12 टीमों के बीच मुख्य टूर्नामेंट खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम ने लगाई लंबी छलांग, फिर भी टॉप-10 से बाहर, जानें कौन है नंबर-1 पर?
30 सितंबर 2026 होगी कटऑफ डेट
आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 में डायरेक्ट क्वालीफिकेशन के लिए 30 सितंबर 2026 को कटऑफ डेट तय किया है. इस तारीख तक वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी. वहीं, मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.
इसके अलावा, रैंकिंग में नीचे रहने वाली टीमें, क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें और क्वालीफायर प्लेऑफ से आने वाली चार टीमें मिलकर कुल 10 टीमों के क्वालीफायर टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी.
क्वालीफायर प्लेऑफ का क्या है फॉर्मेट?
वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में कुल 8 टीमें खेलेंगी. इनमें क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के पॉइंट्स टेबल में 5वें से 8वें स्थान पर रहने वाली चार टीमें और चैलेंजर लीग की चार टीमें शामिल होंगी. इन 8 टीमों में से चार टीमें क्वालीफायर के लिए जगह बनाएंगी. इसके बाद क्वालीफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें विश्व कप का टिकट हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगी.
ऐसे में अब सबकी नजरें 30 सितंबर 2026 की कटऑफ डेट पर होंगी, क्योंकि उसी दिन यह साफ हो जाएगा कि कौन-सी टीमें सीधे वनडे वर्ल्ज कप 2027 में पहुंचेंगी और किन्हें क्वालीफायर का रास्ता तय करना होगा. फिलहाल दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज वनडे रैंकिंग में 10वें नंबर पर है और उसकी डायरेक्ट एंट्री पर खतरा मंडरा रहा है.
ये भी पढ़ें- सिराज-जडेजा समेत इन 3 गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में फायदा, जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines