ICC ODI World Cup 2027: अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री के लिए टीमों के बीच होड़ मची हुई है. इसी बीच आयरलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. अफगानिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और इसके साथ ही आयरलैंड की डायरेक्ट वर्ल्ड कप एंट्री की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई. हालांकि, टीम अभी भी वर्ल्ड कप में खेल सकती है, लेकिन अब उसे कठिन रास्ता तय करना होगा.
बारिश ने बिगाड़ा पूरा समीकरण
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 5 अगस्त को ब्रेडी में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण बिना टॉस हुए मैच को रद्द कर दिया गया. यह नतीजा आयरलैंड की टीम के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हुआ. दरअसल, आयरलैंड अभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में 12वें स्थान पर है और उसके पास वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने का सिर्फ एक ही रास्ता बचा था. उसे अफगानिस्तान को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करना था.
इसके अलावा, भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की हार की भी जरूरत थी. तभी आयरलैंड की टीम अपनी आईसीसी रैंकिंग सुधारकर सीधे वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर सकती थी. लेकिन पहला मुकाबला रद्द होने के बाद अब आयरलैंड अधिकतम 4-0 से ही सीरीज जीत सकता है, जिससे उसकी डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए हैं.
अब आयरलैंड को खेलना होगा क्वालीफायर
डायरेक्ट एंट्री का सपना टूटने के बावजूद, आयरलैंड की वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद अभी बाकी है. हालांकि, अब टीम को वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में उतरना होगा, जहां दुनिया की 10 टीमें दो अंतिम टिकटों के लिए मुकाबला करेंगी. लेकिन इस बार आईसीसी ने क्वालीफायर का फॉर्मेट पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है. पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी.
वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी. इस सुपर सीरीज में जो टीम टॉप पर रहेगी, वही वर्ल्ड कप का दूसरा और आखिरी टिकट हासिल करेगी. बाकी दो टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. यानी अब आयरलैंड के लिए वर्ल्ड कप तक पहुंचने का रास्ता पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं? संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान, गौतम गंभीर को दिया खास संदेश
2023 में भी नहीं खेल पाई थी आयरलैंड की टीम
इससे पहले आयरलैंड की टीम भारत की मेजबानी में हुए 2023 वर्ल्ड कप में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. टीम क्वालीफायर में सुपर सिक्स स्टेज से बाहर हो गई थी. अब एक बार फिर आयरलैंड को सीधे एंट्री नहीं मिली है और उसके सामने क्वालीफायर का कठिन रास्ता है. अगर टीम अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहती है तो उसे क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन कर हर चुनौती को पार करना होगा.
बता दें कि, वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें दो मेजबान टीम (साउथ अफ्रीका और जिम्मबाब्वे) और आईसीसी रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी. वहीं, बाकी 4 टीमों का फैसला क्वालीफायर टूर्नामेंट से होगा.
ये भी पढ़ें- अगरकर की विदाई और लक्ष्मण की एंट्री? इन 5 कारणों के चलते VVS हैं चीफ सिलेक्टर बनने के सबसे मजबूत दावेदार!
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
35 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines