ICC ODI World Cup 2027 Full Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर से होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. यह वनडे वर्ल्ड कप का 14वां संस्करण होगा, जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 12 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी. आइए एक नजर डालते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2027 के पूरे शेड्यूल पर.
ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मुकाबला
टीम इंडिया 7 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में अपने अभियान का आगाज करेगी. इसके बाद भारतीय टीम 10 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेलेगी और 17 अक्टूबर को क्वालीफायर ए की टीम से भिड़ेगी. वहीं, भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी.
बता दें कि, वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू पर मैच आयोजित होंगे, जबकि जिम्बाब्वे में 3 वेन्यू और नामीबिया में 1 वेन्यू पर मैच आयोजित किया जाएगा.
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए को रखा गया है. वहीं, ग्रुप-B में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर बी को रखा गया है.
| ग्रुप A | ग्रुप B |
|---|---|
| अफगानिस्तान | बांग्लादेश |
| ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड |
| भारत | साउथ अफ्रीका |
| पाकिस्तान | श्रीलंका |
| जिम्बाब्वे | न्यूजीलैंड |
| क्वालीफायर A | क्वालीफायर B |
नए फॉर्मेट में होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 14 टीमों में सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच होने वाली सुपर सीरीज से होगी. इस स्टेज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी, यानी कुल तीन मैच होंगे. इनमें सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम 12 टीमों वाले मुख्य ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी, जबकि बाकी दो टीमों का टूर्नामेंट वहीं समाप्त हो जाएगा.
इसके बाद 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिनके बीच रॉउंड रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे. ग्रुप स्टेज के बाद टूर्नामेंट सुपर-7 चरण में पहुंचेगा, जिसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
हालांकि, सुपर सीरीज में हिस्सा लेने वाली तीन टीमों का नाम अभी तय नहीं हुआ है. इन टीमों का फैसला क्वालीफायर टूर्नामेंट से होगा, जिसमें दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज और नामीबिया समेत 10 टीमें हिस्सा लेंगी. वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली 14 टीमों में से 10 टीमें 30 सितंबर की क्वालिफिकेशन कटऑफ तक अपनी जगह पक्की करेंगी. मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिली है. वहीं, बाकी आठ टीमों का चयन वनडे रैंकिंग के आधार पर होगा. भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- आईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
भारत-पाकिस्तान के बीच 3 बार हो सकती है भिड़ंत
2027 वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार टूर्नामेंट में भिड़ंत हो सकती है. पहले रॉउंड रॉबिन में और फिर सुपर-7 स्टेज में दोनों टीमों के बीच टक्कर हो सकती है. अगर दोनों टीमें अगले स्टेज में पहुंचती हैं तो फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरी बार भी टक्कर हो सकती है.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| शनिवार, 2 अक्टूबर | क्वार्टर फाइनल 1 बनाम क्वार्टर फाइनल 3 | विंडहोक |
| सोमवार, 4 अक्टूबर | क्वार्टर फाइनल 1 बनाम क्वार्टर फाइनल 2 | विंडहोक |
| बुधवार, 6 अक्टूबर | क्वार्टर फाइनल 2 बनाम क्वार्टर फाइनल 3 | विंडहोक |
| गुरुवार, 7 अक्टूबर | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | केप टाउन |
| शुक्रवार, 8 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | त्श्वाने |
| शुक्रवार, 8 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | विंडहोक |
| शनिवार, 9 अक्टूबर | जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर A | बुलावायो |
| शनिवार, 9 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड | केप टाउन |
| रविवार, 10 अक्टूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | जोहान्सबर्ग |
| रविवार, 10 अक्टूबर | श्रीलंका बनाम क्वालीफायर B | विंडहोक |
| सोमवार, 11 अक्टूबर | जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान | बुलावायो |
| मंगलवार, 12 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर A | पार्ल |
| मंगलवार, 12 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | क्यूगोंपो सिटी |
| बुधवार, 13 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | विंडहोक |
| बुधवार, 13 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर B | पार्ल |
| गुरुवार, 14 अक्टूबर | भारत बनाम अफगानिस्तान | त्श्वाने |
| शुक्रवार, 15 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| शुक्रवार, 15 अक्टूबर | जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया | हरारे |
| शनिवार, 16 अक्टूबर | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | डरबन |
| शनिवार, 16 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | गकेबेरा |
| रविवार, 17 अक्टूबर | भारत बनाम क्वालीफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| रविवार, 17 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर B | हरारे |
| सोमवार, 18 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | क्यूगोंपो सिटी |
| मंगलवार, 19 अक्टूबर | जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान | हरारे |
| बुधवार, 20 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | जोहान्सबर्ग |
| बुधवार, 20 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर B | हरारे |
| गुरुवार, 21 अक्टूबर | अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर A | क्यूगोंपो सिटी |
| शुक्रवार, 22 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | पार्ल |
| शुक्रवार, 22 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका | जोहान्सबर्ग |
| शनिवार, 23 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | गकेबेरा |
| शनिवार, 23 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर B | त्श्वाने |
| रविवार, 24 अक्टूबर | जिम्बाब्वे बनाम भारत | विक्टोरिया फॉल्स |
सुपर-7 चरण
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| सोमवार, 25 अक्टूबर | A2 बनाम B3 | जोहान्सबर्ग |
| मंगलवार, 26 अक्टूबर | B1 बनाम A3 | गकेबेरा |
| बुधवार, 27 अक्टूबर | B2 बनाम AB4 | त्श्वाने |
| गुरुवार, 28 अक्टूबर | A1 बनाम A2 | विक्टोरिया फॉल्स |
| शुक्रवार, 29 अक्टूबर | B1 बनाम B3 | क्यूगोंपो सिटी |
| शनिवार, 30 अक्टूबर | A3 बनाम AB4 | विक्टोरिया फॉल्स |
| रविवार, 31 अक्टूबर | B2 बनाम A1 | जोहान्सबर्ग |
| सोमवार, 1 नवंबर | A2 बनाम B1 | विक्टोरिया फॉल्स |
| मंगलवार, 2 नवंबर | B3 बनाम AB4 | केप टाउन |
| बुधवार, 3 नवंबर | B2 बनाम A3 | डरबन |
| गुरुवार, 4 नवंबर | A1 बनाम B1 | पार्ल |
| शुक्रवार, 5 नवंबर | A2 बनाम AB4 | डरबन |
| शनिवार, 6 नवंबर | B2 बनाम B3 | ब्लोमफोंटेन |
| रविवार, 7 नवंबर | A1 बनाम A3 | केप टाउन |
| सोमवार, 8 नवंबर | B1 बनाम AB4 | डरबन |
| मंगलवार, 9 नवंबर | B2 बनाम A2 | गकेबेरा |
| बुधवार, 10 नवंबर | A3 बनाम B3 | ब्लोमफोंटेन |
| गुरुवार, 11 नवंबर | A1 बनाम AB4 | गकेबेरा |
| शुक्रवार, 12 नवंबर | B2 बनाम B1 | केप टाउन |
| शनिवार, 13 नवंबर | A2 बनाम A3 | ब्लोमफोंटेन |
| रविवार, 14 नवंबर | A1 बनाम B3 | डरबन |
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| बुधवार, 17 नवंबर | सेमीफाइनल 1 | केप टाउन |
| गुरुवार, 18 नवंबर | सेमीफाइनल 2 | त्श्वाने |
| रविवार, 21 नवंबर | फाइनल | जोहान्सबर्ग |
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
21 mins agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
38 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
46 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
1 hr agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
2 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
3 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines