बदल गया वर्ल्ड कप 2027 का समीकरण, 8 टीमों को मिली एंट्री, दो बार की चैंपियन पर बाहर होने का खतरा

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालीफिकेशन के लिए कट ऑफ डेट का ऐलान कर दिया है. अब 30 सितंबर 2026 तक जारी होने वाली वनडे टीम रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी. इसी के साथ 8 टीमों ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, जबकि दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ गई है.

ICC ODI World Cup Trophy (PIC Credit- X)

ICC ODI World Cup Trophy (PIC Credit- X)

ICC ODI World Cup 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालीफिकेशन के लिए कट ऑफ डेट का ऐलान कर दिया है. पहले माना जा रहा था कि 31 मार्च 2027 कट ऑफ डेट होगा, लेकिन आईसीसी के मुताबिक अब 30 सितंबर 2026 तक जारी होने वाली वनडे टीम रैंकिंग के आधार पर डायरेक्ट एंट्री मिलेगी. इस घोषणा के बाद दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ गई है. वेस्टइंडीज पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. वहीं, भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिल गई है.

विज्ञापन

ICC ने किया कट ऑफ डेट का ऐलान

2027 वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका औप जिम्बाब्वे की जगह पहले से पक्की है. हालांकि, नामीबिया को फुल मेंबर टीम नहीं है, इसलिए उसे क्वालीफिकेशन राउंड खेलकर अपनी जगह पक्की करनी होगी. इसी बीच आईसीसी ने रैंकिंग की कट ऑफ डेट भी जारी कर दी है, जिससे भारत-पाकिस्तान 6 और टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

ICC के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक की ICC वनडे रैंकिंग में इन दोनों मेजबान देशों को छोड़कर शीर्ष-8 स्थानों पर रहने वाली टीमें भी सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी. बाकी चार टीमों का फैसला क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के जरिए होगा, जिसमें कई एसोसिएट और फुल मेंबर टीमें हिस्सा लेंगी.

इन 8 टीमों की जगह पक्की

मौजूदा रैंकिंग के अनुसार, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में अपनी जगह लगभग पक्का कर ली है. अगर 30 सितंबर 2026 तक रैंकिंग में बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो इन सभी टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलने की संभावना काफी मजबूत है. वहीं, अगर अफगानिस्तान और बांग्लादेश क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर बने रहते हैं, तो वे भी सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. ऐसे में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को सीधे प्रवेश नहीं मिल पाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के कप्तान ने दी टीम इंडिया को चेतावनी, सीरीज को लेकर कर दिया बड़ा दावा

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज पर बाहर होने का खतरा

फिलहाल वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है. यदि टीम 30 सितंबर 2026 तक अपनी रैंकिंग में सुधार नहीं कर पाती, तो उसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए एक बार फिर क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा. वेस्टइंडीज को 2023 वर्ल्ड कप से पहले जैसी निराशाजनक स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जब वह क्वालिफायर में हारकर अपने इतिहास में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ