IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के कप्तान ने टीम इंडिया को दी कड़ी चेतावनी, सीरीज को लेकर कर दिया बड़ा दावा

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज के शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा ने टीम इंडिया को चेताया है.

IND vs ZIM (PIC Credit -X)
1 / 7
IND vs ZIM (PIC Credit -X)

India vs Zimbabwe: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टी20 टीम जिम्बाब्वे दौर पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 23 जुलाई से जिम्बाब्वे खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. वहीं, सीरीज के शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा ने टीम इंडिया को चेतावनी दे डाली है. उन्होंने कहा कि उनकी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता और इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की होगी.  

विज्ञापन

'सीरीज बेहद रोमांचक होगी'

'सीरीज बेहद रोमांचक होगी'2 / 7

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ''इस सीरीज में दोनों देशों के पास समान मौके होंगे. हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है. हमारी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह सीरीज बेहद रोमांचक होगी.''

विज्ञापन

'सीरीज एकतरफा नहीं होगी'

'सीरीज एकतरफा नहीं होगी'3 / 7

रजा ने आगे कहा, ''जहां तक जीत हार का सवाल है तो दोनों टीमों के पास यह सीरीज जीतने के बराबर के मौके होंगे. भारतीय टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिससे यह सीरीज और अधिक रोमांचक हो गई है. मुझे नहीं लगता कि यह सीरीज एकतरफा होगी.''

उलटफेर करने में माहिर है जिम्बाब्वे

उलटफेर करने में माहिर है जिम्बाब्वे4 / 7

जिम्बाब्वे ने इसी साल फरवरी में भारत में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इसके बाद उसने इस साल श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत दर्ज की हैं.

विज्ञापन

भारत बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड5 / 7

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 11 मुकाबलों टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि तीन बार जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है. भले ही टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन जिम्बाब्वे को हल्के नहीं लिया जा सकता.

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड6 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड7 / 7

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्लेसिंग मुजराबानी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन