Smriti Mandhana: इंडियन विमेंस टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। स्मृति मंधाना ने हाल में ही साउथ अफ्रीका के खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक बनाया था। उनकी इस पारी का फायदा रैंकिंग में भी हुआ है। आईसीसी की तरफ से जारी वनडे रैंकिंग में उन्होंने दो स्थानों की छलांग मारी है। इसी के साथ वो टॉप थ्री में पहुंच गई हैं।
टॉप थ्री में बनाई जगह
आईसीसी ने विमेंस प्लेयर्स की वनडे रैंकिंग आज जारी की है। नई रैंकिंग में इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी साइवर-ब्रंट पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। वो पहले दूसरे स्थान पर थीं। वहीं, पहले नंबर पर काबिज श्रीलंका की बल्लेबाज चमारी अटापट्टू अब दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। जबकि टीम इंडिया की स्टार स्मृति मंधाना ने दो स्थानों की छलांग लगाई है। इसके साथ वो तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनकी रेटिंग 772 है।
जानें क्या है टी20 में स्मृति मंधाना की रैंकिंग
सिर्फ वनडे में ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट में भी स्मृति मंधना टॉप 5 में हैं। टी20 रैंकिंग में उनके स्थान में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। वो 15 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर मौजूद हैं। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में स्मृति मंधाना ने अपने करियर का छठा शतक लगाया था। ये पिछले दो सालों में उनका पहला शतक था। इसके अलावा ये उनका भारत में पहला शतक था। स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 127 गेंदों में 117 रन बनाए थे। इस मैच में मंधाना ने एक छक्का और 12 चौके लगाए थे।
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के शतक की दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए थे। 266 रन के स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रन पर ही सिमट गई थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
संबंधित खबरें
संजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
24 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
33 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: ईशान किशन लौटे पवेलियन, भारत को लगा दूसरा झटका
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines