हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ODI Rankings: नंबर-1 की कुर्सी के बेहद करीब पहुंचे शुभमन गिल, जानें किस पोजीशन पर रोहित-विराट?

ICC ODI Rankings: भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के बीच आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है और वह पहले स्थान के बेहद करीब पहुंच गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने स्थान को बरकरार रखने में सफल रहे हैं.

विज्ञापन
Shubman Gill (Image generated by AI)

ICC ODI Rankings: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है और वह पहले स्थान के बेहद करीब पहुंच गए हैं. आने वाले समय में वह नंबर-1 वनडे बल्लेबाज भी बन सकते हैं. वहीं, टीम इंडिया के दो सुपरस्टार प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने स्थान को बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं.

शुभमन गिल पहुंचे नंबर-1 के बेहद करीब

आईसीसी की नई वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में न्यूजलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल नंबर-1 पर बने हुए हैं. हालांकि, अब उनकी इस कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. दूसरे नंबर पर मौजूद शुभमन गिल बहुत जल्द पहले स्थान पर काबिज हो सकते हैं. फिलहाल मिचेल के खाते में 814 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि गिल के पास 803 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं. गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का फायदा मिला है.

गिल ने पहले वनडे मैच में 75 गेंदों पर 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 1 छक्के लगाया. इस पारी के बाद वह रैंकिंग में 12 रेटिंग पॉइंट्स आगे बढ़े हैं. इस मैच से पहले उनके पास 791 रेटिंग अंक थे, जबकि मिचेल के 815 रेटिंग अंक थे. लेकिन ताजा रैंकिंग में अब दोनों के बीच सिर्फ 11 अंकों का अंतर रह गया है, जिसे गिल जल्द ही अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर पार कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फ्रांस के साथ सेमीफाइनल में हुई चीटिंग? रेफरी के इस एक फैसले ने स्पेन का कराया फायदा

रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप-5 में बरकरार

नई वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन भारतीय टॉप-5 में बने हुए हैं. गिल दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित और कोहली भले ही बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हों, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी रैंकिंग बरकरार रखी है. विराट के खाते में 757 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि रोहित के पास 744 रेटिंग है. हालांकि, टॉप-5 में बने रहने के लिए दोनों को बचे हुए दो मैचों में से कम से कम एक बड़ी पारी जरूर खेलनी होगी.

ये भी पढ़ें- अब आईपीएल में कभी नहीं खेलेंगे MS Dhoni? निभा सकते हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola