अब आईपीएल में कभी नहीं खेलेंगे MS Dhoni? निभा सकते हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

MS Dhoni new role in CSK: दिग्गज क्रिकेटर एम एस धोनी आईपीएल के अगले सीजन से पहले चेन्नई की टीम के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आने वाले हैं. हाल ही में टीम के हेड ने इस्तीफा देकर हर किसी को हैरान कर दिया था. ऐसे में उनको क्या नई जिम्मेदारी मिल सकती है आइए आपको भी बताते हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

MS Dhoni new role in CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब अगले आईपीएल के सीजन से पहले बड़े बदलाव के मूड में नजर आ रही है. हाल ही में 17 साल से टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. फ्रेंचाइजी को इस रोल के लिए अब नए उम्मीदवार की तलाश है. टीम के लिए नए हेड कोच को ढूंढने में एम एस धोनी एक बड़ी अहम भूमिका निभाने वाले हैं. ये बात तो साफ है कि धोनी की भूमिका चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में काफी अहम रहने वाली है फिर चाहे वो बतौर खिलाड़ी हो या फिर मैनेजमेंट में हो. सामने आ रही नई रिपोर्ट के अनुसार अब धोनी आईपीएल में खेलते हुए नहीं नजर आने वाले हैं और एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

धोनी बनेंगे CSK के मेंटोर?

आईपीएल 2026 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा तो थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. काल्फ इंजरी के चलते वो पूरे सीजन मैच फिट नहीं थे. फ्रेंचाइजी को उम्मीद है की अगले सीजन वो टीम के लिए खेलेंगे. इसी के साथ रेव स्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार उनको टीम का मेंटोर भी बनाया जा सकता है. ये अगले सीजन में भी हो सकता है या फिर साल 2028 में होने वाली नई आईपीएल साइकिल से भी इसको किया जा सकता है. सोर्स के अनुसार बिना किसी पद के धोनी फ्रेंचाइजी के साथ बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं. आखिर उनकी कप्तानी में टीम ने 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की हैं. 

विज्ञापन

इंग्लैंड में मैच देखने पहुंचे धोनी

टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की. टी20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के लिए ये जीत जख्म पर मरहम की तरह थी. एम एस धोनी इस मैच को देखने के लिए बर्मिंघम, एजबेस्टन के स्टेडियम पहुंचे. उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी सीएसके मैनेजमेंट की मीटिंग के लिए ही अभी तक इंग्लैंड में रुके हुए हैं. ऐसे में जल्द ही फैंस को नए फैसले सुनने को मिल सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ