ICC ODI Rankings: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, जानें किस स्थान पर हैं रोहित और विराट?

ICC ODI Rankings: भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में गिल ने नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ दिया है.

Shubman Gill (PIC Credit -AI)

Shubman Gill (PIC Credit -AI)

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार, 29 जुलाई को वनडे बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी की, जिसमें गिल को नंबर-1 का ताज मिला है. गिल ने एक पायदान की छलांग लगाई है और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है. वहीं, टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ताजा रैंकिंग में भी टॉप-5 में बने हुए हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज

शुभमन गिल ने एक बार फिर से नंबर-1 वनडे बल्लेबाज की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. पिछले सप्ताह दूसरे नंबर पर रहे गिल ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को पछाड़ दिया है. गिल के खाते में अब 801 रेटिंग अंक हो गए हैं, जबकि मिचेल के पास 794 रेटिंग अंक हैं. दोनों के बीच 7 अंकों का अंतर है. गिल के पहले स्थान पर पहुंचने के कारण मिचेल करीब 7 महीने तक टॉप पर रहने के बाद दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं.

विज्ञापन

गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन मैचों में 94 की औसत से कुल 188 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतकीय पारी शामिल रहे. उन्होंने अपनी पिछली तीन पारियों क्रमश: 80*, 31 और 77 रन बनाए. इसी शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें रैंकिंग में भी देखने को मिला है.

रोहित और विराट टॉप-5 में शामिल

गिल के अलावा, रोहित शर्मा और विराट कोहली ताजा रैंकिंग में टॉप-5 में शामिल हैं. रोहित 758 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि कोहली तीसरे स्थान पर हैं और उनका रेटिंग अंक 767 है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित-विराट का बल्ला भी जमकर बोला था. सीरीज के आखिरी वनडे में रोहित ने 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. वहीं, पाकिस्तान के स्टार बैटर बाबर आजम भी छठे स्थान पर बने हुए हैं. बाबर के खाते में 689 रेटिंग अंक हैं.

विज्ञापन

इसके बाद आयरलैंड के हैरी ट्रैक्टर 679 रेटिंग अंक के साथ 7वें स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट इस रैंकिंग में 8वें स्थान पर 674 रेटिंग अंक के साथ मौजूद हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के शाई होप 673 रेटिंग अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के चरिथ असलंका 659 रेटिंग अंकों के साथ 10वें नंबर पर हैं. ताजा वनडे रैंकिंग में टॉप-2 में बदलाव हुआ है, लेकिन टॉप-10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- Seth Rollins का WWE Raw में ‘गंजापन’ आया कैमरे के सामने, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर लिए मजे!

वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 स्थानों की छलांग

वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 230 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है. वैभव सीधे 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे. वैभव के खाते में कुल 536 रेटिंग पॉइंट्स हैं. फिलहाल टी20I बल्लेबाजों की रैंकिग में ईशान किशन 910 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 819 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं भारत के ‘डॉन ब्रैडमैन’? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ